फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Farmers troubled by money collection surrounded the power house

Kannauj News: धन उगाही से परेशान किसानों ने बिजली घर घेरा

Sat, 28 Sep 2024 02:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Sep 2024 02:27 AM IST
विज्ञापन
Farmers troubled by money collection surrounded the power house
छिबरामऊ। लाइनमैन पर धन उगाही का आरोप लगाते हुए किसानों ने बिजली घर का घेराव कर धरना प्रदर्शन किया। भाकियू (किसान) जिलाध्यक्ष राजा शुक्ला के नेतृत्व में अधिशासी अभियंता राजीव कुमार भारती को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन



भाकियू (किसान) जिलाध्यक्ष राजा शुक्ला ने बताया कि गांव में तैनात लाइनमैन अवैध तरीके से मीटर रीडिंग निकाल कर ग्रामीणों से धन उगाही करते हैं। 26 सितंबर को लाइनमैन ने बिना नोटिस दिए कई किसानों के विद्युत कनेक्शन काट दिए। किसानों का कहना है कि गांव में कैंप लगाकर बिलों में संशोधन कर बिल जमा कराए जाएं। बिजली बिल बकाया होने पर कनेक्शन काटने से पहले उन्हें इसकी सूचना दी जाए।
विज्ञापन

रीडिंग लेने वाले कर्मचारी विभाग द्वारा जारी पहचान पत्र भी लेकर आएं। किसानों मौजूदा लाइनमैनों पर विभागीय कार्रवाई की मांग की है। इस दौरान ग्राम सभा मिघौली के किसान शिशुपाल सिंह, श्याम तिवारी, कुलदीप कुमार, हरिश्चंद्र, अमित, शिवम, दीपू सविता आदि ने विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैंप लगाकर सुनीं जाएंगी किसानों की समस्याएं

विद्युत डिवीजन कार्यालय में धरना प्रदर्शन के बाद अधिशासी अभियंता राजीव कुमार भारती ने बताया कि किसानों की समस्याओं के निस्तारण के लिए गांव में कैंप लगाया जाएगा। टूटी लाइनें जुड़वाई जाएंगी। लाइनमैन पर लगाए गए आरोपों की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed