फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Farmers raised the demand to declare the state drought-hit

प्रदेश को सूखाग्रस्त घोषित करने की मांग

Mon, 19 Sep 2022 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 19 Sep 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Farmers raised the demand to declare the state drought-hit
फोटो:24: मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट में धरने पर बैठे किसान यूनियन के लोग। संवाद - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। किसानों ने औसत से कम बारिश होने के कारण प्रदेश को सूखा ग्रस्त घोषित करने की मांग उठाई है। साथ ही चावल निर्यात पर 20 प्रतिशत टैक्स लगाने का आरोप भी सरकार पर लगाया गया है।
विज्ञापन

टैक्स हटाने समेत छह सूत्री मांगों को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति ने धरना दिया। साथ ही मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम शुभ्रान्त शुक्ल को सौंपा।
विज्ञापन

यूनियन के जिलाध्यक्ष गिरीश चन्द्र त्रिपाठी के अगुवाई में डीएम को सौंपे ज्ञापन में किसानों के दो लाख तक के कर्ज माफी, बिजली के बिल में छूट, छुट्टा मवेशियों से फसलों की सुरक्षा के लिए सक्षम कानून बनाने, समाधान दिवस में किसानों की समस्याओं को प्राथमिकता से निपटाने की भी मांग हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्ञापन देने से पहले यूनियन के लोगों ने नारेबाजी कर धरना भी दिया। इस दौरान शिव राम सिंह, राधेश्याम राजपूत, दिवारी लाल प्रजापति समेत बड़ी संख्या में लोग रहे।
ड्यूटी के नाम पर वसूली का आरोप, डीएम से शिकायत
पीआरडी जवानों ने पत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग उठाई
संवाद न्यूज एजेंसी
कन्नौज। प्रांतीय रक्षक दल पीआरडी के जवानों ने सोमवार को डीएम शुभ्रांत शुक्ल को शिकायती पत्र देकर कहा है कि जवानों से ड्यूटी के नाम पर जिला कमांडेट और कार्यालय सहायक वसूली करते हैं। आरोप है कि 1000 रुपये देने पर ही ड्यूटी लगाई जाती है। रुपये न देने पर ड्यूटी काट दी जाती है। जवानों ने मांग रखी, 22 दिवसीय ट्रेनिंग करने वाले जवानों को निरंतर ड्यूटी नहीं दी जा रही है।

विभाग पैसा लेकर 15 दिवसीय ट्रेनिंग करने वाले जवानों की ड्यूटी लगा देता है। जवानों ने मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है।ज्ञापन पर सतीश चंद्र, अरविंद कुमार, ओमकार, जयचंद्र सिंह, नंद किशोर, सुरेंद्र कुमार, गोविंद, बलवीर सिंह, ज्ञानेंद्र सिंह, किरनदेवी, संजीव कुमार, भोला शंकर, अहिवरन व बृजेंद्र सिंह ने हस्ताक्षर किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed