फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Farmers getting rich from the cultivation of bitter gourd on the scaffold

मचान पर करेला की खेती से मालामाल हो रहे किसान

Thu, 02 Sep 2021 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Sep 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Farmers getting rich from the cultivation of bitter gourd on the scaffold
करेला की फसल दिखाते युवा किसान सुरजीत कुशवाह। - फोटो : KANNAUJ
तालग्राम(कन्नौज)। मचान पर करेला की खेती किसानों की कमाई का जरिया बन गई है। इस विधि से 90 फीसदी उपज किसानों को मिल जाती है। इससे किसान मालामाल हो रहे हैं।
विज्ञापन

अमोलर गांव निवासी कक्षा आठ पास किसान रामकुमार कुशवाह करेला और अन्य मौसमी सब्जियों की खेती से अच्छा मुनाफा कमा रहे हैं। यह पिछले 10 साल से करेला की खेती कर रहे हैं। इससे पहले लौकी, कद्दू, तोरई, सेम, परवल, कुदरू सब्जियों की खेती करते थे। बरसात के मौसम में मचान पर करेला उगाकर अच्छी उपज ले रहे हैं। इससे अच्छा मुनाफा भी हो रहा है। जानवर भी नुकसान नहीं पहुंचाते हैं। यह फसल 55 दिन में तैयार हो जाती है। एक बीघा में 40 क्विंटल के करीब करेला फलता है। यह 30 से 40 रुपये किलो बिकता है।
विज्ञापन

रामकुमार बताते हैं कि करेला की खेती में प्रति बीघा आठ हजार रुपये खर्च आता है। अगर अच्छा बाजार मिल जाए तो 80 हजार तक कमाई हो जाती है। गांव के सुरजीत समेत कई किसान इस खेती की ओर आकर्षित हुए हैं। किसान कल्याणपुर बारहमासी, फैजाबादी, प्रिया, पूसा की किस्में उगा रहे हैं। औषधीय गुणों के कारण अन्य सब्जियों की अपेक्षा बाजार में करेला की खूब मांग रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed