फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Farmers' faces blossomed due to rain, paddy-maize benefits

बारिश से किसानों के चेहरे खिले, धान-मक्का को फायदा

Mon, 12 Jul 2021 11:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jul 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
Farmers' faces blossomed due to rain, paddy-maize benefits
तालग्राम (कन्नौज)। इलाके में रविवार और सोमवार दोपहर झमाझम बारिश से किसानों के चेहरे खिल गए हैं। मक्का और धान को फायदा हुआ है। खेत पानी से लबालब हो जाने से धान की रोपाई में तेजी आ गई है।
विज्ञापन

किसान काफी दिनों से आसमान की ओर टकटकी लगाए थे। कभी रिमझिम तो कभी बूंदाबांदी हो रही थी। इलाके के ज्यादातर किसान फसलों की ट्यूबवेल से सिंचाई करते हैं। इसमें अतिरिक्त बजट खर्च होता है। खरीफ की फसलें वर्षा पर निर्भर रहती हैं। 20 दिन से अच्छी बारिश न होने से किसान परेशान थे। बारिश होने से किसानों को राहत मिली है।
विज्ञापन

वहीं कृषि विज्ञान केंद्र अनौगी के कृषि वैज्ञानिक डॉ. बीके कनौजिया ने बताया कि इन दिनों बारिश मक्का, धान की फसल के लिए अमृत है। किसान नलकूप और सबमर्सिबल से सिंचाई कर रहे हैं। प्राकृतिक पानी की बात अलग होती है। इसमें कई तरह के मिनरल फसलों के लिए फायदेमंद होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed