{"_id":"6328ae4f53c45d7f7115b92c","slug":"farmers-created-ruckus-over-non-availability-of-fertilizers-kannauj-news-knp719009562","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद न मिलने पर समिति पर किसानों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद न मिलने पर समिति पर किसानों ने किया हंगामा
विज्ञापन
फोटो 15-रामगंज साधन सहकारी समिति पर खाद लेने के लिए लगी किसानों की भीड़। संवाद
- फोटो : KANNAUJ
गुरसहायगंज। खाद की कमी से किसानों को आलू बुआई में दिक्कत आ रही है। साधन सहकारी समिति में खाद न मिलने से आक्रोशित किसानों ने सोमवार को हंगामा किया। अध्यक्ष और समिति के पदाधिकारियों ने किसानों को शांत कराया।
सोमवार को साधन सहकारी समिति रामगंज पर डीएपी और एनपीके खाद के लिए किसानों की भारी भीड़ जुटी। सुबह 10 बजे से लाइन में लगने के बाद किसानों को पता चला कि समिति पर खाद मौजूद नहीं है। इससे किसानों ने हंगामा शुरू कर दिया।
मौजूद अध्यक्ष संतोष चतुर्वेदी और सचिव रामनरेश द्विवेदी ने किसानों को को जल्द खाद मुहैया कराने का आश्वासन देते हुए शांत कराया।
ग्राम भुडहा निवासी किसान कुलदीप कुमार, इंदुईयांगज के श्याम सुंदर, रामगंज के बसरुद्दीन, रसूलपुर के ऋषि कुमार, नंगापुरवा के श्यामू ने बताया कि बीते चार दिनों से वे लोग खाद के लिए भटक रहे है।
विज्ञापन
समय पर खाद न मिलने से आलू की बुआई प्रभावित होगी। सचिव राम नरेश द्विवेदी ने बताया कि 500 बोरी खाद रविवार को आई थी।
सुबह 10 बजे इनका वितरण हो गया। जल्द खाद की खेप आएगी। सभी किसानों को पर्याप्त खाद मुहैया कराई जाएगी।