{"_id":"5c3a306cbdec22736153f08d","slug":"farmers-can-not-get-fertilizer-performed","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों को नहीं मिल रही खाद, किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों को नहीं मिल रही खाद, किया प्रदर्शन
Sat, 12 Jan 2019 11:52 PM IST
gaurav gaurav
kannauj
kannauj
Published by: gaurav gaurav
Updated Sat, 12 Jan 2019 11:52 PM IST
विज्ञापन
खाद के लिए प्रदर्शन करते ग्रामीण।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसान सेवा सहकारी समिति में यूरिया खाद न मिलने से किसानों ने प्रदर्शन किया। किसानों का आरोप है कि पहले तो खाद मिल नहीं रही है। अगर मिलती भी है, तो दाम ज्यादा लिए जाते हैं।
शनिवार को काफी संख्या में किसान सहकारी समिति पहुंचे। इन्होंने यूरिया खाद की मांग की। यहां मौजूद सचिव धीरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि समिति को जब तक पांच हजार बोरी खाद नहीं मिल जाती, तब तक सभी किसानों को खाद मिलना मुश्किल होगा। डिमांड भेज दी है, जैसे ही समिति को खाद मिलेगी, किसानों को वितरित की जाएगी। यूरिया के भाव कम होने के संबंध में उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी ने अभी भाव कम करने का कोई निर्देश नहीं दिया है। जैसे ही नया आदेश आता है, किसानों को लाभ दिलाया जाएगा। किसानों ने खाद न मिलने पर प्रदर्शन किया। किसान बाबूराम, उपेंद्र सिंह, दिनेशचंद्र, बालेश्वर, ब्रजेश सिंह, अवधेश आदि किसानों ने जिलाधिकारी से समिति पर खाद उपलब्ध कराने की मांग की।