फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Farmers Benefit Plans

योजनाओं को लाभ उठाएं किसान

Sat, 28 Feb 2015 12:16 AM IST
अमर उजाला कन्नाैैज
अमर उजाला कन्नाैैज Updated Sat, 28 Feb 2015 12:16 AM IST
विज्ञापन
Farmers Benefit Plans
सहकारिता विभाग की ओर से साक्षरता अभियान के तहत सदर ब्लाक क्षेत्र के गांव कासिमपुर में कैंप लगाया गया। इस दौरान किसानों से किसान क्रेडिट कार्ड, समितियों से कम ब्याज दर पर ऋण व अन्य सुविधाओं का लाभ लेने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन

प्रभारी जिला सहायक निबंधक उमेश कुमार ने कहा कि किसान साधन सहकारी समितियों से जुड़ें। रबी व खरीफ सीजन में खाद व बीज समिति से लें। समय पर ऋण अदा करके सहकारिता विभाग की योजनाओं का लाभ किसान उठा सकते हैं। संयुक्त देयता व स्वयं सहायता समूहों का गठन करके किसान समिति से मामूली दर पर कर्ज ले सकते हैं।
विज्ञापन


एडीओ शिवमूर्ति पांडेय ने कहा कि सहकारिता विभाग किसानों के हित में तमाम योजनाएं चला रहा है। यदि किसी किसान को समिति पहुंचने पर कोई समस्या आती है तो ब्लाक या विकास भवन स्थित कार्यालय में शिकायत दर्ज करा सकते हैं। सचिवों को किसानों को बेहतर ढंग से शासन से संचालित योजनाओं का लाभ देने के लिए निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सहायक विकास अधिकारी शिवशंकर कटियार ने कहा कि सचिव किसानों को विभागीय योजनाओं के बारे में अधिक से अधिक जानकारी दें। किसान जरूरत के वक्त खाद, बीज व ऋण लें और फसल तैयार होने के बाद समिति में बकाया जमा कर दें। ऐसा करने से वे निरंतर सरकारी सुविधाओं के हकदार बने रहेंगे।


प्रभारी वित्तीय साक्षरता केंद्र कन्नौज ताराचंद्र  यादव, सचिव बाबूलाल दोहरे, सचिव रामप्रकाश यादव ने कहा कि किसान सहकारी बैंकों में खाते खुलवाएं। केसीसी बनवाएं तो मात्र तीन फीसदी ब्याज ही देना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed