फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Farmer scorched due to high-tension line in kannauj

कन्नौज: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से किसान झुलसा

Wed, 09 Sep 2020 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
Farmer scorched due to high-tension line in kannauj
चपुन्ना (कन्नौज)। नगरिया लालशाह गांव में तरोई तोड़ने गया किसान खेत से निकली हाईटेंशन लाइन के ढीले तारों में दौड़ रहे करंट की चपेट में आकर झुलस गया। फाल्ट होने से उसकी जान बच गई। गंभीर हालत में परिजनों ने छिबरामऊ के एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

नगरिया लालशाह निवासी महेश चंद्र अग्निहोत्री (60) पुत्र रामबाबू अग्निहोत्री के खेत के ऊपर से हाईटेंशन लाइन गुजरी है। बुधवार को महेश उसी खेत में तरोई तोड़ने गए थे। बिजली का ढीला तार होकर काफी नीचे तक लटक गया था। महेश ढीले तार से छू गए।
विज्ञापन

उस समय बिजली अ रही थी, इससे वह करंट की चपेट में आकर झुलस गए। लाइन में फाल्ट होने से उनकी जान बची। सूचना मिलने पर परिजन और चपुन्ना चौकी इंचार्ज ओमबाबू तिवारी मौके पर पहुंचे। परिजनों ने महेश को छिबरामऊ के निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बस्ती के पास जमीन से छू रहे तार
गांव में गुड्डू शर्मा के प्लाट के पीछे से हाईटेंशन लाइन निकली है। यहां लाइन ढीली होने से तार जमीन को छू रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि कई बार इसकी शिकायत विभाग के अधिकारियों से की गई लेकिन सुनवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने बताया कि सौरिख सबस्टेशन से निकले राजपुर फीडर की लाइन के ढीले तारों से कई बार हादसे हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed