फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Farmer's dead body found in hood

हौद में मिला किसान का शव

Thu, 12 Aug 2021 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Aug 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Farmer's dead body found in hood
घटना की जांच करती पुलिस। - फोटो : KANNAUJ
गुरसहायगंज(कन्नौज)। नलकूप की हौद में किसान का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। भतीजे ने हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन

कोतवाली इलाके के ग्राम औराई निवासी राम लखन यादव(55) अविवाहित थे। गांव के बाहर कुछ दूरी पर नलकूप लगा था। वह आसपास के खेतों की निगरानी और अन्य काम करते थे। भतीजे रजनीकांत यादव ने बताया कि मंगलवार दोपहर करीब 11 बजे ताऊ घर से खेत पर आए थे। इसके बाद दोपहर में खाना खाने नहीं गए। शाम करीब पांच बजे इधर से गुजरे लोगों ने नलकूप की हौद में शव उतराता देख सूचना दी। इस दौरान भीड़ लग गई। कोतवाल टीपी वर्मा और सराय प्रयाग चौकी प्रभारी पंकज यादव ने शव को हौद से निकलवाया। नाक पर चोटों के निशान थे।
विज्ञापन

भतीजे ने हत्या कर शव को फेंके जाने की आशंका जताई है। कोतवाल का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed