{"_id":"5e9b3a9b8ebc3e6faa49f972","slug":"farmer-kannauj-news-knp5558962150","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेहूं खरीद में अब नेटवर्क की समस्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गेहूं खरीद में अब नेटवर्क की समस्या
विज्ञापन
farmer
- फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। सरकारी गेहूं खरीद केंद्रों पर नेटवर्क की समस्या किसानों के लिए मुसीबत बन गई है। गेहूं बिक्री की ऑनलाइन फीडिंग नहीं हो पा रही है।
सरकारी गेहूं खरीद को ऑनलाइन कर दिया गया है। क्रय केंद्रों पर नेटवर्क की समस्या से ऑनलाइन प्रक्रिया नहीं हो पा रही है। शनिवार को नेटवर्क की समस्या से 33 क्विंटल खरीद हो सकी। केंद्र निरीक्षक प्रेम कुमार ने बताया कि उनके केंद्र पर पहला किसान गेहूं बेचने के लिए आया।
नेटवर्क समस्या के चलते दिक्कत आई। शाम के समय खरीद कर ली गई। यह समस्या पूरे जिले में आ रही है। सामाजिक दूरी के लिए सरकार ने टोकन व्यवस्था लागू की है। एक से अधिक किसान गेहूं लेकर केंद्र पर आते हैं तो टोकन दिया जाएगा। टोकन में लिखी तारीख पर किसान गेहूं लेकर केंद्र पर पहुंचेंगे।
डिप्टी एआरएमओ सर्वेंद्र सिंह ने बताया कि जिले में 16 केंद्र सक्रिय हो गए हैं। अब तक 620 क्विंटल खरीद की जा चुकी है। अब किसानों ने गेहूं की कटाई शुरू कर दी है। कुछ दिनों में सभी केंद्रों पर गेहूं पहुंचने लगेगा।