फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   farmer,kannauj,agricalture,kannauj news

ट्रैक्टर रोकने के लिए पुलिस ने तेज की परेड

Sat, 23 Jan 2021 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jan 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
farmer,kannauj,agricalture,kannauj news
टोल प्लाजा पर किसान नेताओं की निगरानी के लिए खड़ी पुलिस। - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। कृषि कानूनों के खिलाफ गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में ट्रैक्टर परेड और लखनऊ में राजभवन के घेराव की घोषणा को लेकर पुलिस महकमा अलर्ट हो गया है। किसानों को रोकने के लिए आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के सभी टोल प्लाजा और जिले की सीमाओं पर पुलिस टीमों को तैनात कर दिया गया है। किसानों को रोकने के लिए पुलिस अधिकारियों ने अपनी परेड तेज कर दी है। वहीं किसान किसी भी कीमत पर दिल्ली और लखनऊ जाने के लिए आमादा हैं।
विज्ञापन

कृषि कानूनों के विरोध में किसान संगठनों ने दिल्ली में ट्रैक्टर परेड और लखनऊ में राजभवन के घेराव की घोषणा की है। शनिवार को एसपी प्रशांत वर्मा ने आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर ठठिया, तिर्वा, तालग्राम और सौरिख टोला प्लाजा पर पुलिस बल तैनात कर दिया। इसके अलावा जिले से बाहर जाने वाले 24 मार्गाें पर पुलिस बल तैनात कर सीमाओं को सील कर दिया गया। आंदोलन में भाग लेने के लिए जाने वाले किसानों को जिले से बाहर न जाने की योजना तैयार की गई है। 24 जनवरी से 27 जनवरी तक पुलिस की सख्ती बरकरार रहेगी। डीएम राकेश कुमार मिश्र और एसपी प्रशांत वर्मा ने शनिवार को ठठिया प्लाजा पर पहुंच कर सुरक्षा व्यवस्था को परखा। यहां तैनात पुलिसकर्मियों से कहा कि ट्रैक्टर समेत सभी वाहनों को चेक किया जाए। किसी भी वाहन में किसान आंदोलन को लेकर सामग्री, अनाज, रजाई आदि मिलने पर तत्काल पुलिस अधिकारियों को सूचना दें। वहीं किसान नेता मानने को तैयार नहीं हैं। यह पुलिस के इंतजामों को चकमा देकर दिल्ली और लखनऊ जाने के लिए कमर कस चुके हैं।
विज्ञापन

टोल प्लाजा की निगरानी, वाहनों की तलाशी
तिर्वा। किसान आंदोलन में इलाके के किसान न पहुंच पाएं, इसके लिए पुलिस ने टोल प्लाजा पर निगरानी शुरू कर दी है। दिल्ली की ओर जाने वाले लोगों से पूछताछ की जा रही है। कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली में चल रहे प्रदर्शन को किसान नेताओं ने जोरदार बनाने की योजना तैयार की है। 26 जनवरी को किसानों ने ट्रैक्टर परेड कर प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है। इससे प्रदेश के सभी जिलों में निगरानी बढ़ा दी गई है। इस आंदोलन में इलाके के किसान शामिल न हो पाएं इसके लिए पुलिस ने सुबह से टोल प्लाजा पर वाहनों की निगरानी शुरू कर दी। पुलिस ने यहां से गुजरने वाले वाहनों की तलाशी के साथ किसानों के बारे में जानकारी ली। कोतवाल शैलेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि शासन के निर्देश पर चेकिंग कर निगरानी की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed