फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Farmer drying maize on the road dies due to collision with bike

Kannauj News: सड़क पर मक्का सुखा रहे किसान की बाइक की टक्कर से मौत

Thu, 27 Jun 2024 02:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jun 2024 02:00 AM IST
विज्ञापन
Farmer drying maize on the road dies due to collision with bike
छिबरामऊ। सड़क पर मक्का सुखा रहे किसान की तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से मौत हो गई। मौत की खबर से परिवार में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन



थाना सौरिख चौकी खड़िनी के बैसवारी गांव निवासी बालकराम (65) खेतीबाड़ी करते थे। परिजनों ने बताया कि बुधवार की सुबह करीब 10 बजे वह खड़िनी-राजपुर मार्ग पर मक्का सुखा रहे थे। तभी तेज रफ्तार बाइक चालक ने पीछे से उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद बाइक चालक मौके से फरार हो गया।

सूचना पाकर पहुंचे परिजन बालकराम को निजी वाहन से इलाज के लिए नगला दिलू स्थित सौ शैया अस्पताल लेकर आए। यहां डॉक्टर ने उनका उपचार शुरू कर दिया। कुछ देर बाद बालकराम ने दम तोड़ दिया। हादसे के बाद मृतक की पत्नी श्यामा देवी व बेटे नीलेश का रो-रोकर बुरा हाल है। अस्पताल पहुंचे खड़िनी चौकी इंचार्ज आलोक कुमार ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed