{"_id":"6499d85dd06d31ac56075aeb","slug":"farmer-drowned-in-pond-death-kannauj-news-c-12-1-306336-2023-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: तालाब में डूबा किसान, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: तालाब में डूबा किसान, मौत
Mon, 26 Jun 2023 11:56 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Mon, 26 Jun 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
अचलगंज। तालाब में मछली पकड़ने गए किसान की डूबकर मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। नगर पंचायत अचलगंज के हड़हा बाजार निवासी कुट्टू कश्यप (35) सोमवार सुबह करीब दस बजे कुछ दूरी पर स्थित तालाब में मछलियां पकड़ने गया था। इस दौरान उसका संतुलन बिगड़ा और गहरे पानी में गिरकर डूब गया। आसपास मौजूद रहे लोगों परिजनों को सूचना दी और युवक को निकाल कर अचलंगज सीएचसी लेकर पहुंचे जहां, डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था और अविवाहित था। वह बड़े भाई दुर्गा प्रसाद के साथ रहता था और सिंघाड़ा की खेती करता था। उपनिरीक्षक ब्रजेश कुमार ने शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। (संवाद)
विज्ञापन