फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Farmer dies after tractor overturns in field, two injured

Kannauj News: खेत में ट्रैक्टर पलटने से किसान की दबकर मौत, दो घायल

Thu, 25 Jul 2024 01:50 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jul 2024 01:50 AM IST
विज्ञापन
Farmer dies after tractor overturns in field, two injured
समधन। खेत की जोताई करते हुए ट्रैक्टर का पहिया गड्ढे में जाने से पलट गया। हादसे में किसान की ट्रैक्टर में दबकर मौत हो गई। जेसीबी से ट्रैक्टर को हटाकर शव को बाहर निकाला गया।
विज्ञापन



गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के समधन नगर के मोहल्ला सिकंदर नगर निवासी वासिद हुसैन (28) खेती करते थे। परिजनों ने बताया कि बुधवार को वासिद अपने पड़ोसी का ट्रैक्टर लेकर खेत की जोताई करने के लिए गए थे। दोपहर करीब दो बजे खेत की जोताई करते समय ट्रैक्टर गड्ढे में जाने से पलट गया और वासिद ट्रैक्टर के नीचे दब गया। खेत की ओर गए बच्चों ने ट्रैक्टर पलटा देखा और शोर मचाया, जिसके बाद परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने ट्रैक्टर को हटाने का प्रयास किया, लेकिन ट्रैक्टर नहीं हटा सके। इसके बाद जेसीबी मशीन से ट्रैक्टर को हटाकर वासिद को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना के बाद परिजनों में चीख पुकार मच गई। हादसे की जानकारी पर कानूनगो प्रेमशंकर मिश्रा, लेखपाल अतुल कुमार ने जांच की। समधन चौकी प्रभारी राजेश प्रताप सिंह ने बताया कि परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम न कराने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



इनसेट
शासन से मुआवजे की मांग
नगर पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि अखलाक हुसैन, पूर्व अध्यक्ष प्रतिनिधि मुश्ताक अहमद, पूर्व अध्यक्ष नकीम खां, सपा नेता रफी अनवर सिद्दीकी, सपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष गुफरान सिद्दीकी, अतीक हुसैन, बसपा नेता सैय्यद अहमद उसैब किसान के आवास पर पहुंचे। उन्होंने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए शासन से पीड़ित परिजनों को जल्द मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed