{"_id":"64a9abdfbb553fbb83012404","slug":"farmer-died-due-to-lightning-two-scorched-kannauj-news-c-214-1-knj1003-304-2023-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: बिजली गिरने से किसान की मौत, दो झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: बिजली गिरने से किसान की मौत, दो झुलसे
Sun, 09 Jul 2023 12:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Sun, 09 Jul 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
कन्नौज। जिले भर में शनिवार को हुई मूसलाधार बारिश में कई जगह बिजली गिरने की घटना हुई है। इसमें मवेशी चरा रहे एक किसान की बिजली की चपेट में आकर मौत हो गई। दो और लोग भी बिजली की चपेट में आकर झुलसे हैं। अलग-अलग जगहों पर एक दर्जन मवेशी की भी बिजली की चपेट में आकर मौत हो गई।
शनिवार को सुबह से ही बादल छाए रहे। दोपहर बाद तेज बारिश हुई। जोरदार बारिश से कई जगह जलभराव हो गया। बारिश के ही दौरान जिले में कई जगहों पर बिजली गिरने की भी घटना हुई। कड़ाके के साथ गिरी बिजली से लोग सहम गए। जोरदार बारिश के दौरान शहर से लेकर सभी जगह जलभराव भी हो गया। कई जगह नालों का पानी गलियों में बहने लगा। खेत भी लबालब हो गए।
-- -- -- -- -- -- -- -- -
भैंस चरा रहा किसान बिजली गिरने से मौत
फोटोः 14-उमेश यादव (फाइल फोटो)।
जसोदा। पुलिस चौकी क्षेत्र के गांव भुरजानी में खेत में भैंस चरा रहा किसान उमेश यादव (35) बिजली की चपेट में आ गया। गंभीर हालत में झुलस गया। परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इससे परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
-- -- -- -- -
बिजली गिरने से पांच बकरियों की हुई मौत
कन्नौज। सदर कोतवाली के पालचौराहा चौकी क्षेत्र के गंगधरा गांव में शनिवार की शाम बारिश के दौरान बिजली गिरने से पांच बकरियों की मौत हो गई। हैबतपुर कटरा निवासी किसान अपनी बकरियों को लेकर ट्यूबवेल के आसपास चरा रहे थे। तभी तेज बारिश होने के कारण बकरी व उसे चराने वाले इदरीस की दो बकरी और मुकेश वाल्मीकि की तीन बकरी लेकर गंगधरापुर निवासी दिनेश चंद्र अग्निहोत्री के निजी नलकूप के पास छुप गए। इसी बी बिजली नलकूप की दीवार पर आ गिरी। बिजली गिरने से नलकूप में लगे स्टार्टर समेत काफी इलेक्ट्रानिक समान भी क्षतिग्रस्त हो गया जबकि बकरियों की मौत हो गई।
-- -- -- -- -- -- -- -- --
बांस के झुरमुट पर बिजली गिरने से किसान झुलसा
तालग्राम। बांस के झुरमुट पर बिजली गिरने से पास में खड़ा किसान चपेट में आ गया, जिससे गंभीर रूप से झुलस गया। जानकारी होने पर परिजन अस्पताल लेकर गए। थाना क्षेत्र के चौबे नगला निवासी किसान लक्ष्मी नारायण शर्मा (72) की मूंगफली फसल की खुदाई हो रही थी। शनिवार दोपहर बाद मूंगफली फसल की निगरानी करने खेत पर गए थे। तभी तेज बारिश होने लगी। भीगने से बचने के लिए खेत पर खड़े बांस के झुरमुटों के बीच छाता लगा कर खड़े हो गए। इस बीच तेज कड़कड़ाहट की आवाज के साथ बांस के झुरमुटों पर बिजली गिर गई। इससे उसकी चपेट में आकर झुलस गए। खेत पर काम कर रहे लोग हड़बड़ाहट में आकर इधरउधर भागने लगे। जबकि लक्ष्मीनारायण को जमीन पर बेहोशी की हालत पड़े देखा तो सभी लोग दौड़े और उन्हें संभाला। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पहले निजी चिकित्सक के पास लेकर गए। हालत में सुधार न होने पर चिकित्सक की सलाह पर किसान का छोटे पुत्र धर्मेंद्र ने सौ शैय्या अस्पताल छिबरामऊ भर्ती कराया है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
फोटोः 16-नदसिया गांव में बिजली गिरने से झुलसी महिला। संवाद
नदसिया। बारिश के दौरान बिजली गिरने से खेत में चर रही चार बकरियां मर गईं। उसे चरा रही एक महिला भी झुलस गई। बताया जा रहा है कि नदसिया निवासी श्रीराम की पत्नी सीमा देवी शनिवार की शाम खेत पर बकरियां चरा रही थी। इसी बीच बारिश के साथ बिजली भी कड़कड़ाकर गिर गई, जिससे चार बकरियों की झुलसकर मौत हो गई। थोड़ी दूर पर बैठी सीमा भी झुलस गई। चीखपुकार सुनकर परिजन महिला को खेत से घर ले आए। 108 एंबुलेंस से परिजनों ने गुरसहायगंज सीएचसी में भर्ती कराया।
-- -- -- -- -- -- -- -- --
बिजली गिरने से झुलसा वृद्ध
छिबरामऊ। कसाचा चौकी क्षेत्र के चौबे नगला निवासी लक्ष्मी नारायन (72) खेतों में मूंगफली की फसल को देखने गए थे। उसी समय बरसात के साथ बिजली कौंधनी शुरू हो गई। उसी दौरान खेत में बिजली गिर गई। बिजली की चपेट में आने से लक्ष्मीनारायन झुलस गए। उनके कपड़े पूरी तरह से जल गए। सूचना पर पहुंचे परिजन एंबुलेंस से उन्हें 100 शैया अस्पताल लाए। हालत में सुधार होने पर घर भेज दिया गया।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -