फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Farmer declared dead lodged complaint online

Kannauj News: मुर्दा घोषित किसान ने ऑनलाइन दर्ज कराई शिकायत

Mon, 01 Jan 2024 12:24 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Mon, 01 Jan 2024 12:24 AM IST
विज्ञापन
Farmer declared dead lodged complaint online
तिर्वा। आय प्रमाण पत्र के आवेदन में लेखपाल ने आवेदक को मृत दिखाकर रिपोर्ट लगाने के मामले में अब तहसील प्रशासन सख्त हुआ है। किसान ने इस मामले की ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत दर्ज होने के बाद तहसील प्रशासन हरकत में आया और लेखपाल से लिखित स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन




तिर्वा तहसील क्षेत्र के कलशान ग्रामसभा के भुजरिया गांव निवासी अमर सिंह ने आय प्रमाण पत्र बनवाने के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था। इलाके के लेखपाल ने बिना जांच के ही आवेदक को मुर्दा घोषित कर दिया। अपनी रिपोर्ट में आवेदक को मृत दिखाते हुए उसका आवेदन खारिज कर दिया था। इसे अमर उजाला ने 30 दिसंबर के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया।
विज्ञापन

मामला उजागर होने पर तहसील प्रशासन हरकत में आया और आवेदक से दोबारा आवेदन करने के लिए कहा। आवेदक ने पूरे मामले में लापरवाही बरते जाने पर तहसील प्रशासन के खिलाफ ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई है। पूरे प्रकरण काे संज्ञान लेते हुए तहसीलदार अवनीश कुमार ने लेखपाल आदित्य नारायण पांडेय से दो दिनों में लिखित स्पष्टीकरण मांगा है। आवेदक का दो दिनों में ही प्रमाण पत्र बनवाने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed