फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Farewell to Kharmas from today, auspicious time of Ascendant from tomorrow

Kannauj News: आज से खरमास की विदाई, कल से लग्न की शुभ घड़ी

Mon, 15 Jan 2024 02:53 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Mon, 15 Jan 2024 02:53 AM IST
विज्ञापन
Farewell to Kharmas from today, auspicious time of Ascendant from tomorrow
कन्नौज। खरमास के बाद शादी के लिए इंतजार खत्म होने को है। सोमवार को खरमास की विदाई हो जाएगी। इसी के बाद शुभ लग्न की शुभ घड़ी 16 जनवरी से शुरू हो जाएगी। जनवरी माह में बचे दिनों में इस बार विवाह के 11 मुहूर्त हैं। मई, जून, अगस्त, सितंबर और अक्तूबर महीने में विवाह का कोई भी शुभ मुहूर्त नहीं है। उधर जिन घरों में जनवरी में ही शादियां होनी हैं, वहां तैयारियों ने रफ्तार पकड़ ली है।
विज्ञापन




हिन्दू धर्म में विवाह के लिए सबसे खास महत्व शुभ मुहूर्त का होता है। शास्त्रों की मानें तो बिना शुभ मुहूर्त के शादी करना अमंगल माना जाता है। आचार्य पवन शुक्ला और विवेक तिवारी ने बताया कि सूर्य देव का मकर राशि में प्रवेश होते ही 15 जनवरी को खरमास समाप्त हो जाएगा। 16 जनवरी से विवाह, मुंडन, नामकरण, भूमि पूजन आदि मांगलिक कार्य प्रारंभ हो जाएंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 16 जनवरी से विवाह मुहूर्त शुरू होकर 26 अप्रैल तक रहेंगे। इसके अलावा मई और जून के महीने में कोई भी विवाह मुहूर्त शुभ नहीं है। जुलाई माह में फिर से विवाह मुहूर्त निकलेंगे। 17 जुलाई को देवशयनी एकादशी पर भगवान विष्णु चिर निद्रा में विश्राम करेंगे। देवशयनी एकादशी से लेकर देवउठनी एकादशी के एक दिन पूर्व तक कोई भी विवाह या मांगलिक कार्यक्रम नहीं होगा। 12 नवंबर 2024 को देवउठनी एकादशी पर फिर से विवाह मुहूर्त और मांगलिक कार्यक्रम शुरू होंगे और 15 दिसंबर तक लगातार चलेंगे। इस तरह 16 दिसंबर से एक बार फिर विवाह मांगलिक कार्य बंद हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




इस साल यह हैं विवाह मुहूर्त

जनवरी 2024: 16, 17, 18, 20, 21, 22, 27,28, 29, 30 और 31

फरवरी 2024: 01,02, 03, 04, 05, 06,12, 13, 14, 17,18, 19, 24, 25, 26, 27 और 29

मार्च 2024: 01, 03, 04, 05, 06, 07, 11 और 12

अप्रैल 2024: 18, 19, 20, 21, 22, 23, 24, 25 और 26

जुलाई 2024: 09, 10, 11, 12, 13, 14, 15, 16 और 17

नवंबर 2024: 17,18, 22 , 23, 24 और 25

दिसंबर 2024: 02, 03, 04, 05, 09, 10 , 11, 13, 14 और 15

-------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed