फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Family members performed the last rites after receiving assurances regarding a share in the property.

Kannauj News: संपत्ति में हिस्सेदारी के आश्वासन पर परिजन ने किया अंतिम संस्कार

Wed, 16 Sep 2026 11:52 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
Family members performed the last rites after receiving assurances regarding a share in the property.
छिबरामऊ। युवक का शव मंगलवार की सुबह रिश्तेदार के कारखाने में दीवार के पिलर से फंदे पर लटका हुआ मिला था, बुधवार को पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद संपत्ति में हिस्सेदारी को लेकर परिजन ने अंतिम संस्कार करने से इन्कार कर दिया। हालांकि, संपत्ति में हिस्सेदारी का आश्वासन मिलने के बाद अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन



विशुनगढ़ थाना क्षेत्र के असलताबाद निवासी शिवा को उसके ताऊ वीरपाल ने बचपन में गोद लिया था। वीरपाल की मौत के बाद चाची सुधा ने संपत्ति विशुनगढ़ निवासी अपनी बेटी व दामाद के नाम कर दी थी। इसी बात को लेकर शिवा का चाची व उनकी बेटी दामाद के साथ अक्सर विवाद होता रहता था। मंगलवार को शिवा का शव असालताबाद स्थित दामाद के कारखाने की दीवार के पिलर से लटका मिला था।
विज्ञापन

मैनपुरी जनपद के किशनी थाना के ग्राम कैथोली निवासी मृतक की मां कुसमा देवी ने हत्या कर शव को लटकाने का आरोप लगाया था। बुधवार को पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार करने से इन्कार कर दिया। थानाध्यक्ष शशिकांत कनौजिया ने बताया कि रिश्तेदारों के हस्तक्षेप के बाद संपत्ति में शिवा की मां को हिस्सेदारी देने के आश्वासन के बाद दोपहर बाद शव का अंतिम संस्कार किया गया। हालांकि अभी तक मामले को लेकर शिकायत नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed