फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Fake Mobil oil godown raided, goods worth 22 lakh recovered

Kannauj News: नकली मोबिल ऑयल गोदाम पर छापा, 22 लाख का माल बरामद

Thu, 06 Jul 2023 11:48 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Thu, 06 Jul 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
Fake Mobil oil godown raided, goods worth 22 lakh recovered
छिबरामऊ। नगर के मोहल्ला कोलियान में स्थित नकली मोबिल ऑयल गोदाम में प्रशासन व कैस्ट्रोल कंपनी ने संयुक्त छापा मारा। टीम को यहां से ब्रांडेड कंपनी के लेबल लगाकर तैयार किया जा रहा दो हजार लीटर से ज्यादा नकली मोबिल ऑयल मिला। इसके अलावा खाली डिब्बे व लेबल भी बरामद हुए। बरामद माल की बाजार में कीमत 20 से 22 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने इस कारोबार में लगे तीन युवकों को हिरासत में ले लिया और मोबिल ऑयल का सैंपल लेकर विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेज दिया।
विज्ञापन




एसडीएम अशोक कुमार, जिला पूर्ति अधिकारी राजीव मिश्रा के नेतृत्व में कैस्ट्रोल कंपनी के ऑपरेशन मैनेजर लाल सिंह कादयान, रीजनल मैनेजर रवि सिंह ने छिबरामऊ नगर के मोहल्ला कोलियान में स्थित शोभित उपाध्याय पुत्र स्व. आनंद प्रकाश उपाध्याय के घर पर बुधवार को छापा मारा। यहां से टीम को छह ड्रम मोबिल ऑयल बनाने का कच्चा पेट्रोलियम पदार्थ, कैस्ट्रोल व हीरो के लेबल सहित 700 खाली डिब्बे, मोबिल ऑयल के 440 भरे डिब्बे, कैस्ट्रोल व हीरो मोटर्स के एक हजार लेबल व 500 बार कोड बरामद किए गए। टीम ने पेट्रोलियम पदार्थ का सैंपल लेकर उसको परीक्षण के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेज दिया। यहां से पुलिस ने शोभित उपाध्याय को हिरासत में ले लिया। दो और जगह पर छापेमारी के दौरान टीम को कृष्णा ऑटो से सात पीस व राम ऑटो सेंटर से 13 पीस नकली मोबिल ऑयल मिला। इन दोनों दुकानों के संचालकों को हिरासत में लेकर कोतवाली पहुंचा दिया गया। इस संबंध में कोतवाल अजय पाठक ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। जिन्हें हिरासत में लिया गया है, उनसे पूछताछ कर आगे की जानकारी हासिल की जा रही है। महत्वपूर्ण जानकारी मिलने पर आगे उसी आधार पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन




-----------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed