फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Facility of weekly leave without salary deduction

Kannauj News: बिना वेतन कटौती साप्ताहिक अवकाश की मिले सुविधा

Tue, 12 May 2026 01:18 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Tue, 12 May 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
Facility of weekly leave without salary deduction
गुरसहायगंज। नगरपालिका परिषद के आउटसोर्स सफाई कर्मचारियों ने समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर एससी-एसटी आयोग के सदस्य को चार सूत्री मांग पत्र सौंपा। कर्मचारियों ने मांगों को जल्द लागू कराए जाने की मांग की।
विज्ञापन

राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष राजा सिंह के नेतृत्व में आउटसोर्स सफाई कर्मचारी सोमवार दोपहर दो बजे नगर पालिका पहुंचे, वहां उन्होंने एससी-एसटी आयोग के सदस्य रमेशचंद्र कुंडीय से मुलाकात की। इस दौरान कर्मचारियों ने उन्हें ज्ञापन सौंपकर अपनी समस्याओं से अवगत कराया और समाधान की मांग की। कहा कि शासनादेश के अनुसार आउटसोर्स सफाई कर्मचारियों को वेतन कटौती किए बिना साप्ताहिक अवकाश दिया जाए, ताकि उन्हें भी नियमित कर्मचारियों की तरह सुविधा मिल सके। इसके अलावा कर्मचारियों का बकाया ईपीएफ उनके खातों में जमा कराया जाए, इससे उन्हें सामाजिक सुरक्षा का लाभ मिल सके। कर्मचारियों ने 10 नए सफाईकर्मी नियुक्त करने की मांग की। आउटसोर्स सफाई कर्मचारियों का मासिक वेतन 18 से 20 हजार रुपये किया जाए, ताकि उन्हें आर्थिक राहत मिल सके और बेहतर जीवन यापन संभव हो सके।
विज्ञापन

इस अवसर पर शिव वाल्मीकि, संजय वाल्मीकि, राज वाल्मीकि, धर्मेंद्र वाल्मीकि, मुकेश वाल्मीकि, आशीष वाल्मीकि, सुमित वाल्मीकि, अंकित वाल्मीकि, राज वाल्मीकि सहित कई कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed