फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   EXPRESS WAY

एक्सप्रेस-वे पर नो पार्किंग में खडे़ वाहनों का होगा ई-चालान

Thu, 19 Dec 2019 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Dec 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
EXPRESS WAY
तिर्वा। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर हो रही दुर्घटनाओं को रोकने के लिए यूपीडा अब नो पार्किंग में खडे़ वाहनों का ई-चालान करेगा। अब अगर रेस्ट एरिया के बाहर कोई वाहन खड़ा मिला तो ई चालान कर एआरटीओ कार्यालय पहुंचा दिया जाएगा। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे के किनारे चालक अपने वाहन खडे़ कर आराम करने लगते हैं। जगह-जगह वाहन खडे़ होने से दुर्घटनाआें का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। एक्सप्रेस-वे पर हो रहीं दुर्घटनाओं को रोकने के लिए यूपीडा ने ई-चालान सिस्टम लागू कर दिया है। अब जो वाहन एक्सप्रेस-वे के किनारे खड़े हुए, उनका चालान कट जाएगा। चालान संबधित गाड़ी नंबर के आधार पर एआरटीओ कार्यालय में पहुंचा दिया जाएगा, जहां चालान जमा किया जा सकेगा। सुरक्षा अधिकारी अलख नरायन ने बताया कि एक्सप्रेस-वे के नीचे किनारे पर जगह-जगह लोगों ने दुकानें रख ली हैं। वाहन चालक दुकानों को देखकर नो पार्किंग में भी अपने वाहन खडे़ कर देते हैं। वाहन खडे़ होने के कारण कभी-कभी पीछे से वाहन आकर टकरा जाते थे। दुर्घटनाओं को रोकने के लिए ई-चालान सिस्टम लागू किया गया है। अब अगर कोई वाहन चालक एक्सप्रेस-वे पर नो पार्किंग के वाहन खड़ा करता है तो उसका चालान कट जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed