{"_id":"598f49454f1c1b96558b48b0","slug":"express-tire-burst-on-tire-home-secretary-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्सप्रेस वे पर फिर फटा कार का टायर, गृह सचिव घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्सप्रेस वे पर फिर फटा कार का टायर, गृह सचिव घायल
अमर उजाला ब्यूरो/कन्नौज
Updated Sun, 13 Aug 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
गृह सचिव अभिलाषा मिश्रा।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर शनिवार को भी कार का टायर फटने की घटना हुई। इस हादसे में गृह मंत्रालय की सचिव आईएएस अभिलाषा मिश्रा (37) और उनका चालक घायल हो गए। यूपी 100 के सिपाहियों ने एंबुलेंस से इनको सीएचसी तालग्राम पहुंचाया। यहां अव्यवस्थाएं देख सचिव ने स्वास्थ्य कर्मियों को खूब फटकारा। इस दौरान गृहमंत्री राजनाथ सिंह, सचिव से उनका हालचाल लेते रहे। इससे पहले मंगलवार को इसी एक्सप्रेस वे पर कार के चारों टायर फटने से स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव जितेंद्र कुमार की दो बेटियां घायल हो गईं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय गृह मंत्रालय में सचिव आईएएस अभिलाषा मिश्रा (37) गृह मंत्री राजनाथ सिंह की निजी सचिव भी हैं। शनिवार को लक्जरी इनोवा कार से दिल्ली से लखनऊ जा रहीं थीं। पुलिस के मुताबिक गृह सचिव स्वयं कार चला रहीं थीं। कार का चालक दिल्ली के करोल खेड़ागढ़ निवासी हरी प्रसाद (42) बगल में बैठा था। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर तालग्राम के मुंडाला के समीप टायर फटने से कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई।
हादसे में सचिव व चालक घायल हो गए। सूचना पर आए यूपी 100 के सिपाही हरदीप, श्याम सिंह, राधा स्वामी, दरोगा राम प्रकाश ने दोनों को सीएचसी पहुंचाया। यहां डा. सीमा सिंह ने अपने कक्ष में उनका प्राथमिक उपचार किया। इस दौरान सीएचसी में अव्यवस्थाएं देख उन्होंने स्वास्थ्यकर्मियों को जमकर फटकार लगाई। इस दौरान फोन से गृहमंत्री राजनाथ सिंह भी हालचाल लेते रहे। बाद में पुलिस ने दूसरी गाड़ी से सचिव व चालक को लखनऊ भेजा। सचिव ने पुलिस को सूचना भी दर्ज कराई है। पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
