फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   expelled five leaders

Kannauj News: लीड पांच नेताओं को निष्कासित किया

Mon, 08 May 2023 12:34 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Mon, 08 May 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
expelled five leaders
कन्नौज। नगर निकाय चुनाव में अपनों की बगावत से जूझ रही भारतीय जनता पार्टी ने अब अनुशासनहीनता के आरोप में सख्त कदम उठाया है। पार्टी के घोषित प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले पांच नेताओं के खिलाफ निष्कासन की कार्रवाई की गई है। जिलाध्यक्ष की ओर से इन पांचों के खिलाफ निष्कासन की कार्रवाई का पत्र जारी होते ही सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई है। जिन पांच नेताओं पर कार्रवाई हुई है, उसमें तीन निर्वतमान अध्यक्ष हैं।
विज्ञापन

भाजपा के जिलाध्यक्ष नरेंद्र राजपूत की ओर से जारी पत्र में जिन नेताओं के निष्कासन की बात कही गई है, उसमें कन्नौज नगर पालिका परिषद के निर्वतमान अध्यक्ष शैलेंद्र अग्निहोत्री, छिबरामऊ नगर पालिका परिषद के निर्वतमान पालिकाध्यक्ष राजीव दुबे, तिर्वा नगर पंचायत की निर्वतमान नगर पंचायत अध्यक्ष मीरा देवी के पति व भाजपा के जिला कोषाध्यक्ष विनोद दुबे का नाम भी शामिल है। इसके अलावा विनोद गुप्ता के पुत्र व भाजयुमो के जिला महामंत्री आकाश गुप्ता व सौरिख निवासी व युवा मोर्चा में मंत्री रहे राहुल गुप्ता का नाम शामिल है। भाजपा के मीडिया प्रभारी शरद मिश्र ने बताया कि यह कार्रवाई पार्टी के संगठन की ओर से आए निर्देश के तहत की गई है।
विज्ञापन

-------------------
फोटो: 21- शैलेंद्र अग्निहोत्री।
टिकट मांगा, नहीं मिला तो निर्दलीय उतरे
शैलेंद्र अग्निहोत्री: खुद कन्नौज पालिका से निर्वतमान अध्यक्ष हैं। वह इस बार भी दावेदार थे। सीट महिला आरक्षित हो गई तो मां मीना अग्निहोत्री के नाम पर टिकट मांगा। उनकी जगह पार्टी ने ऊषा दीक्षित को प्रत्याशी बनाया तो शैलेंद्र अग्निहोत्री ने मां मीना अग्निहोत्री को निर्दलीय ही मैदान में उतार दिया। निष्कासन पर शैलेंद्र अग्निहोत्री ने बताया कि संगठन के लोग दल से निकाल सकते हैं, लोगों के दिल से नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो:22- राजीव दुबे।
राजीव दुबे: छिबरामऊ से निर्वतमान अध्यक्ष राजीव दुबे पिछली बार भाजपा के टिकट से ही चुनाव जीते थे। इस बार भी टिकट मांग रहे थे। उनकी जगह पर पार्टी ने मनोज दुबे को उम्मीदवार बनाया तो राजीव दुबे निर्दलीय ही मैदान में उतर गए। निष्कासन पर राजीव गुप्ता ने बताया कि वह पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता हैं। पार्टी की मां की तरह सेवा की है। टिकट नहीं मिलने पर जनता के निर्देश पर चुनाव लड़ रहे हैं। लोकतंत्र में यह उनका अधिकार है।
फोटो: 23- विनोद गुप्ता।
विनोद गुप्ता: तिर्वा में भाजपा के जिला कोषाध्यक्ष विनोद गुप्ता की पत्नी मीरा गुप्ता अध्यक्ष हैं। उन्होंने भाजपा से टिकट की दावेदारी किए बगैर निर्दलीय ही नामांकन कराया। पार्टी ने उसे अनुशासनहीनता माना है। विनोद गुप्ता ने बताया कि पार्टी की नीति के तहत एक व्यक्ति दो पद पर नहीं रह सकता है। इसलिए पहले ही इस्तीफा दे दिया था। पुत्र आकाश गुप्ता युवा मोर्चा में है। उसका भी निष्कासन हुआ है।
फोटो:24- राहुल गुप्ता।
राहुल गुप्ता: सौरिख से नगर पंचायत अध्यक्ष पद का टिकट मांगने वाले राहुल गुप्ता की दावेदारी को नकार कर निर्वतमान अध्यक्ष संजय चतुर्वेदी पर ही भरोसा जताया। ऐसे में राहुल गुप्ता ने बगावत करके निर्दलीय ही दावा ठोक दिया। मान-मनौव्वल से भी बात नहीं बनी तो अब निष्कासन की कार्रवाई की गई है। भाजपा से टिकट मांगा मिला था। न मिलने पर जनता के समर्थन से चुनाव लड़ रहा हूं।

---------------------
शैलेंद्र को पिछली बार भी किया था निष्कासित
कन्नौज नगर पालिका से निर्वतमान पालिकाध्यक्ष शैलेंद्र अग्निहोत्री ने पिछली बार 2017 में भी भाजपा से टिकट मांगा था। तब उनकी जगह विक्रम त्रिपाठी को उम्मीदवार बनाया गया था। शैलेंद्र अग्निहोत्री ने निर्दलीय ही नामांकन कराया था। इस पर पार्टी ने उन्हें निष्कासित कर दिया था। तब शैलेंद्र निर्दलीय ही चुनाव जीते थे। भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी चौथे नंबर पर रहे थे। बाद में वह पार्टी में शामिल हो गए थे। इस बार फिर शैलेंद्र अग्निहोत्री ने मां के लिए टिकट मांगा था। नहीं मिलने पर निर्दलीय ही मैदान में उतारा तो पार्टी ने फिर से निष्कासित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed