{"_id":"60f1cb6f8ebc3ec75a7ad8ce","slug":"evicted-from-home-after-giving-birth-to-daughter-report-against-three-including-husband-kannauj-news-knp64063413","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी को जन्म देने पर घर से निकाला, पति सहित तीन के खिलाफ रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटी को जन्म देने पर घर से निकाला, पति सहित तीन के खिलाफ रिपोर्ट
विज्ञापन
तालग्राम (कन्नौज)। बेटी को जन्म देने पर ससुरालीजनों ने विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने पति सहित तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। महिला आयोग को भी पत्र भेजा है।
तिर्वा कोतवाली इलाके के हरिहरपुर गांव निवासी उमा कांती पुत्री रामलडै़ते वर्मा ने बताया कि उसकी शादी वर्ष 2017 में थाना तालग्राम के छोटे नगला निवासी मंजीत सिंह के साथ हुई थी। तीन माह पहले पुत्री को जन्म देने पर ससुराल के लोग खर्च के लिए मायके से रुपये मांगने का दबाव बनाने लगे। मना करने पर मारपीट कर उत्पीड़न किया जाने लगा।
14 जुलाई को पति मंजीत, सास ऊषा देवी, ससुर अवधेश ने मारपीट कर दी। इसके बाद 15 जुलाई को दोबारा पीट दिया। बेटे अभि, बेटी तेजल के साथ घर से निकाल दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है।