फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Even after the ban on the fair, the crowd gathered, the administration helpless

मेले पर रोक के बाद भी उमड़ी भीड़, प्रशासन असहाय

Sun, 25 Jul 2021 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jul 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
Even after the ban on the fair, the crowd gathered, the administration helpless
मंदिर में परिक्रमा करते श्रद्धालु। - फोटो : KANNAUJ
तिर्वा (कन्नौज)। आषाढ़ी पर्व पर मेले पर रोक के बाद भी आस्था के चलते भीड़ उमड़ी। प्रशासन के सामने मूकदर्शक बने रहने के अलावा कोई चारा नहीं बचा। भीड़ बढ़ती गई। मंदिर के कपाट बंद कराने के बाद भी बाहर से पूजा, अर्चना व परिक्रमा कर लोगों ने अन्न चढ़ाया। जयकारे लगाते हुए मनौती मांगी।
विज्ञापन

कस्बे के सिद्धपीठ मां अन्नपूर्णा मंदिर में प्रतिवर्ष आषाढ़ी के दिन एक दिवसीय मेला लगता है। कोविड के चलते इस बार रोक लगा दी गई थी। इसके बाद भी बाहरी जनपदों झांसी, जालौन, उरई, इटावा, फर्रुखाबाद, हरदोई, कानपुर देहात, औरैया से श्रद्धालु पहुंचे। तमाम लोगों को पुलिस ने बाहर से लौटा दिया। इसके बाद भी भारी संख्या में लोग दूसरे मार्गों से पहुंच गए। बंद गेट से पूजा, अर्चना कर मां के दरबार की मिट्टी ले गए। आसपास लगी दुकानों से लोगों ने खरीदारी भी की।
विज्ञापन

संदिग्ध मानकर कई को हिरासत में लिया
तिर्वा (कन्नौज)। मां अन्नपूर्णा मंदिर में लगने वाले एक दिवसीय मेले में सुरक्षा में तैनात पुलिस कर्मियों ने आधा दर्जन लोगों को संदिग्ध मानकर हिरासत में ले लिया। इन्हें पुलिस कोतवाली ले आई। तीन पर शांतिभंग की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed