फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Even after the ban, devotees gathered at the Ganga Ghats

रोक के बाद भी गंगा घाटों पर जुटे श्रद्धालु

Fri, 23 Jul 2021 11:28 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jul 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
Even after the ban, devotees gathered at the Ganga Ghats
गंगा में स्नान करते लोग। - फोटो : KANNAUJ
मानीमऊ (कन्नौज)। प्रशासन ने जलस्तर बढ़ता देखकर आषाढ़ी पूर्णिमा पर लोगों के गंगा स्नान करने पर पूरी तरह रोक लगा दी है। इसके बाद भी शुक्रवार शाम सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु गंगा घाटों पर पहुंच गए। स्नानार्थियों को घाटों तक जाने से रोकने के लिए प्रशासन ने आननफानन मेहंदी घाट की ओर जाने वाले सभी रास्तों को सील कर दिया।
विज्ञापन

शनिवार को आषाढ़ी पूर्णिमा है। इस दिन जिले व आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगा घाटों पर स्नान करने पहुंचते हैं। गंगा का जलस्तर बढ़ने से प्रशासन ने घाटों पर भीड़ और स्नान करने पर रोक लगा दी थी। शुक्रवार को आषाढ़ी पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने मेहंदी घाट पर गंगा स्नान किया।
विज्ञापन

रोक के बावजूद औरैया, जालौन, इटावा, हरदोई, सीतापुर, कानपुर देहात आदि जिले के श्रद्धालु आषाढ़ी पूर्णिमा पर गंगा स्नान करने के लिए मेहंदी घाट पर पहुंचना शुरू हो गए हैं। अन्य जिले के श्रद्धालुओं को गंगा घाट पर देख पुलिस के हाथ-पैर फूल गए। जीटी रोड हरदोई मोड़ पर कोतवाल विकास राय, मानीमऊ चौकी प्रभारी गौरव चौधरी, मियांगंज में मेहंदी घाट चौकी प्रभारी जसवंत सिंह ने सड़कों पर बैरियर लगवाकर गंगा स्नान करने आने वाले श्रद्धालुओं के ट्रैक्टर और छोटे वाहन वापस कराए। कई बाइकों और कारों का चालान किया गया। वहीं पुलिस की सख्ती के बाद भी दूसरे जिले से आए लोग जीटी रोड के पड़ोस गांव में वाहनों को खड़ा कर पगडंडियों से गंगा तट पर पहुंचते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed