फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Estimate is being made to open the choke sewer line

Kannauj News: चोक सीवर लाइन को खोलने के लिए बनाया जा रहा इस्टीमेट

Fri, 03 Jan 2025 11:44 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jan 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
Estimate is being made to open the choke sewer line
शेखाना मोहल्ले में चोक सीवर लाइन से बहता पानी। - फोटो : शेखाना मोहल्ले में चोक सीवर लाइन से बहता पानी।
कन्नौज। छह वर्ष से चोक सीवर लाइन को खोलने के लिए इस्टीमेट बनाया जा रहा है। शासन के आदेश पर जलनिगम के इंजीनियर चोक सीवर लाइन का सर्वे कर रहे है। 89 करोड़ की लागत से सीवरेज प्लांट व सीवर लाइन डालने का काम किया गया था। नगर पालिका को बिना हैंडओवर किए जलनिगम ने 86 करोड़ का भुगतान कर दिया था। इस मामले में जलनिगम के एमडी जांच कर रहे हैं। अमर उजाला में लगातार अभियान की खबरें प्रकाशित होने के बाद जल निगम के अधिकारियों ने यह निर्णय लिया है।
विज्ञापन

शेखाना नाले का पानी सदिकापुर गांव की 250 बीघा खेती की भूमि में बीस वर्षो से भरा हुआ है। शहर को स्वच्छ व सुंदर रखने के लिए शासन ने 89 करोड़ का बजट आवंटित किया था। अमरापुर में सीवरेज प्लांट व शहर में 61 किलोमीटर सीवर लाइन डाली गई। ऐसे में प्लांट व सीवर लाइन का रखरखाव नहीं किया गया। समाज कल्याण राज्यमंत्री असीम अरुण ने सदिकापुर गांव जाकर निरीक्षण किया था। उस दौरान उन्होंने जलनिगम के अधिकारियों को शेखाना नाले का पानी सीवर लाइन में डायवर्ट करने के आदेश दिए। अधिकारियों ने बताया कि रखरखाव नहीं होने के कारण सीवर लाइन कई वर्ष से चोक है। जलनिगम के अधिशासी अभियंता मोहित चक ने एक सप्ताह में चोक सीवर लाइन को खुलवाने का भरोसा दिया। कानपुर व स्थानीय सात टीमों ने चोक लाइन को खोलने का प्रयास किया। इसके बाद भी लाइन को खोला नहीं जा सका।
विज्ञापन

शासन ने इस मामले को संज्ञान में लिया और जलनिगम के अधिकारियों को चोक सीवर लाइन का सर्वे कर इस्टीमेट बनाने का आदेश दिया। जेई सौरभ शुक्ला ने बताया कि शासन के आदेश पर चोक लाइन का सर्वे किया जा रहा है। 11 किलोमीटर का सर्वे किया जा चुका है। इस्टीमेट तैयार करके शासन को भेजा जाएगा। जल्द ही चोक सीवर लाइन को खोलकर जलभराव की समस्या से निजात दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed