{"_id":"5ff74b698ebc3e3097107dd7","slug":"esadeeem-va-seeo-ko-dekh-bhaage-dalaal-kannauj-news-knp604586260","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम व सीओ को देख भागे दलाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम व सीओ को देख भागे दलाल
विज्ञापन
सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय के बाहर खड़े एसडीएम सदर गौरव शुक्ला व सीओ शिव प्रताप सिंह, एआरटीओ स
- फोटो : KANNAUJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कन्नौज। दलालों पर कार्रवाई के लिए गुरुवार को एसडीएम सदर व सीओ ने सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय में छापा मारा। इस दौरान दलाल दुकानें बंद कर भाग निकले। लेखपाल ने सड़क के किनारे बनी दुकानों की पैमाइश की। तय हुआ कि बिना नक्शे के बनी दुकानें व खोखे हटाए जाएंगे।
शासन के निर्देश पर गुरुवार को एसडीएम सदर गौरव कुमार, सीओ सदर शिव प्रताप एआरटीओ (सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी )कार्यालय पहुंचे। अधिकारियों की गाड़ियां देख पक्की दुकानों व लकड़ी के खोखे में बैठ कर दलाली कर रहे लोग दुकानें बंद कर भाग निकले। एसडीएम ने यहां मौजूद लोगों से कार्यालय आने का कारण पूछा। कई लोग स्पष्ट नहीं बता सके। इन्हें हिदायत देकर भगा दिया गया। इसके बाद दोनों अधिकारियों ने कार्यालय के बाहर कतार में खड़े लोगों से जानकारी ली। इसी तरह अन्य पटल पर पहुंच कर कार्य करने का तौर तरीका जांचा। एसडीएम ने एआरटीओ से कहा कि दलालों को किसी भी सूरत में कार्यालय परिसर में प्रवेश न दिया जाए। लोगों के काम खुद आने पर ही किए जाएं। किसी दलाल के माध्यम से फाइल न ली जाए। एसडीएम ने लेखपाल से सड़क की चौड़ाई की माप कराई। कहा कि अगर कोई दुकान सड़क पर बनी हो तो इसकी जानकारी दें। इससे कि संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जा सके। जांच के दौरान कोई भी दुकान सड़क पर बनी नहीं मिली। दो खोखे सड़क के किनारे रखे मिले। इन्हें हटवाने के लिए कहा गया।
एसडीएम ने लेखपाल से कहा कि कार्यालय के निकट बनी दुकानों और मकानों की भी जांच कराई जाए। इनका नक्शा पास कराए बिना निर्माण कराया गया हो तो नोटिस देकर कार्रवाई कराई जाए। करीब एक घंटे तक रुके एसडीएम, सीओ ने दलालों की दुकानों की जानकारी ली। अन्य दुकानों में दलालों के बैठने के बारे में भी पूछा। इस दौरान उन्होंने कहा कि दलाल यह काम छोड़ दें। एआरटीओ संजय कुमार झा ने बताया कि अधिकतर कार्य ऑनलाइन हो जाने से दलाली का कार्य बंदी पर है। अब कुछ कार्य ही बचे हैं। यह आवेदक के कार्यालय में आने पर ही होते हैं।