{"_id":"60b52ac58ebc3e29b57377de","slug":"esadeeem-bole-aphavaah-phailaane-vaalon-ke-ghar-mein-daalo-malaba-graameenon-ko-aphasaron-ne-samajhaaya-andhera-hone-tak-lage-teeke-kannauj-news-knp6314925196","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम बोले, अफवाह फैलाने वालों के घर में डालो मलबा, ग्रामीणों को अफसरों ने समझाया, अंधेरा होने तक लगे टीके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम बोले, अफवाह फैलाने वालों के घर में डालो मलबा, ग्रामीणों को अफसरों ने समझाया, अंधेरा होने तक लगे टीके
विज्ञापन
सौरिख(कन्नौज)। टीकाकरण केंद्रों पर कम संख्या देख अफसरों ने गांवों में पहुंचकर ग्रामीणों को समझाया। इसके बाद कई जगह अंधेरा होने तक टीकाकरण हुआ। वहीं दूसरी ओर एसडीएम देवेश गुप्ता ने मातहतों से कहा कि अफवाह फैलाने वालों को चिह्नित कर इनके घर में मलबा डलवाएं। टीका न लगवाने पर कोटेदार को राशन न दें।
इलाके के ग्राम बहादुरपुर मझिगवां के प्राथमिक विद्यालय में नोडल अधिकारी अधिशासी अभियंता नलकूप हरीश शर्मा, एडीओ पंचायत योगेंद्र पाल, भ्रमर पाल, प्रधान मदुमंगल सिंह, स्वास्थ्य टीम में डॉ. कमलेंद्र शाक्य की अगुवाई में टीम सदस्यों ने घर-घर जाकर लोगों को टीकाकरण के लिए जागरूक किया। इसके बाद यहां पांच बजे तक 80 लोगों ने टीका लगवाया सकरावा केंद्र पर स्वास्थ्य टीम के डॉ. पंकज वर्मा ने बताया कि 85 ग्रामीणों ने टीका लगवाया।
खड़िनी में 120 लोगों ने लगवाई वैक्सीन
खड़िनी। कस्बे के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगे कैंप का जिलाधिकारी ने दोपहर 12 बजे निरीक्षण किया। इस दौरान प्रधान सुधीर पाल ने बताया कि ग्रामसभा के गांव गोबरिया से लोग वैक्सीनेशन कराने नहीं आ रहे हैं। जिलाधिकारी ने गांव जाकर लोगों को वैक्सीनेशन करवाने के लिए जागरूक किया। सीडीओ आरएन सिंह, प्रधान सुधीर पाल, प्रभारी लेखपाल अवध नारायण पांडेय, चिकित्साधिकारी डॉ. अजहर सिद्दीकी व टीम साथ रही। इसके बाद यहां 120 लोगों ने टीका लगवाया।