{"_id":"5eda83538ebc3e90b12e0a6b","slug":"encrochment-left-from-kannauj-kannauj-news-knp563929860","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरसरायगंज के मोहल्ला रांगंज रामलीला पार्क से हटा अतिक्रमण, कमेटी के लोगों में हुई नोकझोंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरसरायगंज के मोहल्ला रांगंज रामलीला पार्क से हटा अतिक्रमण, कमेटी के लोगों में हुई नोकझोंक
विज्ञापन
गुरसहायगंज कस्बे के मोहल्ला रामगंज स्थित रामलीला मैदान से अतिक्रमण हटवा दिया गया। इस दौरान अतिक्रमणकारियों और कमेटी के लोगों में नोकझोंक भी हुई।
नगर पालिका कार्यालय के सामने रामलीला मैदान है। मैदान में कुछ लोगों ने लकड़ी का टाल, खोखा रख कर दुकानें रख लीं। कुछ लोगों ने निर्माण शुरू कर दिया। शुक्रवार को कमेटी के सदस्य सभासद पति मोहित गुप्ता के साथ जेसीबी मशीन लेकर मौके पर पहुंचे।
अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की गई। अतिक्रमणकारियों ने कुछ दिन की मोहलत मांगी। कमेटी के लोगों का कहना था कि अतिक्रमण हटाने के लिए कई बार कहा जा चुका है। किसी ने ध्यान नहीं दिया। इस दौरान अतिक्रमणकारियों से नोकझोंक हुई। मैदान से अतिक्रमण हटा दिया गया है।