फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Encounter between three dacoits with police, kingpin shot in leg

Kannauj News: तीन डकैतों की पुलिस से मुठभेड़, सरगना के पैर में लगी गोली

Mon, 16 Sep 2024 03:10 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 Sep 2024 03:10 AM IST
विज्ञापन
Encounter between three dacoits with police, kingpin shot in leg
कन्नौज। ठठिया क्षेत्र के बस्ता और फतुआंपुर गांव में बीते तीन सितंबर को दो घरों में डकैती डालने वाला सरगना पुलिस मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने सरगना समेत तीन डकैतों को दबोच लिया। उनके पास से अवैध असलहे और लूट का माल बरामद किया है। घायल बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। शाम को डिस्चार्ज होने पर तीनों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। डकैती में शामिल नौ बदमाशों में चार बदमाश अभी भी फरार हैं।
विज्ञापन


रात दो बजे के करीब ठठिया थाना क्षेत्र के खैरनगर रोड पर थानाध्यक्ष अरुण कुमार चौधरी पुलिस बल के साथ संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। तभी एक बाइक पर तीन युवक आते दिखे। पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो दूसरे रास्ते से बाइक भगाने की कोशिश की। पुलिस ने जब पीछा किया तो बदमाशों ने फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लगी, जिससे तीनों बाइक सवार गिर गए। पुलिस ने तीनों को दबोच लिया।
विज्ञापन

घटना की जानकारी पर एसपी अमित कुमार आनंद व सीओ तिर्वा प्रियंका बाजपेयी मौके पर पहुंचीं। घायल बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने बदमाशों के पास से 12,880 रुपये, अंगूठी व मंगलसूत्र समेत तमंचे व कारतूस बरामद किए हैं। शाम को अस्पताल से डिस्चार्ज होने पर तीनों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट
सरगना विवेक पर था 25 हजार का इनाम
पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद ने बताया कि जिस बदमाश के पैर में गोली लगी है, उसका नाम हरदोई के ओमपुरी नानागंज झाला निवासी विवेक उर्फ पिंकू है। उसने अपने नौ साथियों के साथ ठठिया क्षेत्र के बस्ता में डकैती डाली थी। विवेक पर 18 मुकदमे दर्ज हैं। उसके साथ कृष्णा और हंसू दो अन्य बदमाशों को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस डकैती में शामिल नौ बदमाशों में से अब तक पांच बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। चार डकैतों की तलाश जारी है। सभी फरार बदमाशों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed