फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Employment in statistics, youth unemployed

आंकड़ों में रोजगार, युवा बेरोजगार

Tue, 13 Sep 2022 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 Sep 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Employment in statistics, youth unemployed
कन्नौज। सरकारी महकमे भले ही कागजी आंकड़ों में भरपूर रोजगार दे रहे हों पर अधिकांश युवा बेरोजगार हैं। सेवायोजन विभाग और आईटीआई की ओर से हर महीने रोजगार मेला लगाया जाता है। इसमें कई कंपनियां आती हैं और साक्षात्कार के बाद अभ्यर्थियों का चयन भी करती हैं। उसके बाद नौकरी देने का दावा भी पर युवा नौकरी मिलने से इंकार कर रहे हैं।
विज्ञापन

जिला सेवायोजन विभाग की वेबसाइट पर युवक-युवतियों का ऑनलाइन पंजीकरण होता है। यह पंजीकरण रोजगार मेला में मांगा भी जाता है। जब भी सेवायोजन कार्यालय और आईटीआई में मेला लगता है तो इसमें शामिल होने वाली निजी कंपनियां अभ्यर्थियों का चयन करतीं हैं। चयन के बाद कई अभ्यर्थियों को काम पसंद नहीं आता है तो कुछ मानदेय या वेतन कम मिलने की वजह से वह लौट आते हैं। कई बेरोजगारों का चयन करने का भी दावा कर दिया जाता है। कन्नौज जिला सेवायोजन विभाग की ओर से चयनित बेरोजगारों को रोजगार देने की जो सूची दी गई है। उसमें से कई शाहजहांपुर, आगरा, प्रतापगढ़, बाराबंकी और कानपुर के रहने वाले हैं। उन्होंने अब तक नौकरी न मिलने और कन्नौज में कभी आवेदन न करने की बात भी कही है। इससे निजी कंपनियों व सेवायोजन विभाग के रोजगार देने के दावे की पोल भी खुल जाती है।
विज्ञापन

जिला रोजगार सहायता अधिकारी अपूर्वा दुबे ने अभ्यर्थियों की सूची निजी या लिमिटेड कंपनियों की ओर से दी जाती है। दूसरे जिले के भी लोग रोजगार मेला में आवेदन कर सकते हैं। सैलरी कम के पीछे पीएफ कटने का भी कारण हो सकता है। अगर रोजगार नहीं मिला है और उसका नाम चयनित सूची में है तो इसकी जांच कराई जाएगी। संबंधित कंपनियों से भी बात की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------
हर वर्ष होने वाले पंजीकरण
वर्ष 2016-17 में 1611 नए युवाओं के पंजीकरण हुए हैं। वर्ष 2017-18 में 2219 ने पंजीकरण कराए। वर्ष 2018-19 में 11,198 युवाओं को पंजीकरण कराए थे। वर्ष 2019-20 में 3028, वर्ष 2020-21 में 2551 और वर्ष 2021-22 में 2088 नए युवाओं ने पंजीकरण कराए।
-----------------------
वर्षवार कुल बेरोजगारों के पंजीकरण और मिला रोजगार
वर्ष कुल पंजीकरण रोजगार मिला
2016-17 59239 365
2017-18 21907 748
2018-19 33082 631
2019-20 38426 1539
2020-21 41177 1943
2021-22 36646 440
---------------------------
शाहजहांपुर का युवा बोला, कन्नौज तो कभी गया ही नहीं
शाहजहांपुर निवासी विकास कुमार बताते हैं कि जुलाई में इलेक्ट्रिीशियन पद के लिए साक्षात्कार दिया था पर अब तक कॉल नहीं आई है। कन्नौज में तो कभी आवेदन ही नहीं किया और न ही गए।
----------------
आगरा के महेश बोले, नहीं आई कोई कॉल
आगरा निवासी महेश चंद्र का कहना है कि उन्होंने कन्नौज में नौकरी के लिए कभी भी आवेदन नहीं किया है। दो महीने पहले ऑनलाइन साक्षात्कार आगरा के लिए ही हुआ था पर नौकरी मिलने की कोई सूचना नहीं मिली है।
---------------------
45 जगह किया आवेदन
प्रतापगढ़ निवासी जिस गौरव कश्यप को रोजगार देने का दावा सेवायोजन विभाग की ओर से किया गया है, उन्होंने बताया कि 45 जगह ऑनलाइन आवेदन नौकरी के लिए किया, लेकिन एक भी जवाब नहीं आया। सभी बेवकूफ बनाते हैं। गलत विज्ञापन निकालते हैं।
------------------
आवेदन किया पर साक्षात्कार नहीं
बाराबंकी के मोहम्मद शाकिब को भी कन्नौज में रोजगार देने का दावा विभाग कर रहा है। जब शाकिब के मोबाइल नंबर पर संपर्क किया तो उन्होंने बताया कि अपने ही जिले में आवेदन जरूर किया था, लेकिन साक्षात्कार में शामिल नहीं हुआ।

-----------
ऑफर लेटर में कम वेतन देतीं कंपनियां
कानपुर निवासी ऋषभ सिंह ने बताया कि वह मैकेनिकल इंजीनियरिंग का डिप्लोमा किए हैं। कन्नौज व कानपुर दोनों जगह अप्लाई किया था, लेकिन मार्केटिंग का प्रचार-प्रसार करने की नौकरी होने की वजह से गया नहीं। युवाओं के साथ मजाक होता है। कंपनियां बताती कुछ हैं और करतीं कुछ और हैं। सैलरी ज्यादा बताकर ऑफर लेटर भी कम का देती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed