{"_id":"638641b567c0d06e29749def","slug":"employees-again-raised-old-pension-restored-kannauj-news-knp7309042152","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: कर्मचारियों ने फिर उठाई पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: कर्मचारियों ने फिर उठाई पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग
विज्ञापन
कन्नौज। शासन पर अनदेखी का आरोप लगाकर उत्तर प्रदेश पॉवर कॉरपोरेशन लिमिटेड के कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग की है। एक्सईएन कार्यालय के बाहर एकत्र होकर कर्मचारियों ने धरना-प्रदर्शन कर नारेबाजी की। साथ ही सकारात्मक निर्णय आने पर ही अनिश्वितकालीन धरना खत्म करने की बात कही।
उत्तर प्रदेश विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष की अपील पर मंगलवार को शहर के मकरंदनगर स्थित बिजली घर में बने एक्सईएन कार्यालय के बाहर 15 सूत्री मांगों लेकर धरना-प्रदर्शन किया गया। कर्मचारियों ने कहा कि सभी बिजली कर्मियों को सेवानिवृत्त होने पर कैशलेस इलाज की सुविधा दी जाए। हाल में ही जारी किए गए ट्रांसफार्मर वर्कशॉप के निजीकरण का आदेश वापस लिया जाए।
संगठन ने कहा कि वर्ष 2000 के बाद ऊर्जा निगमों की सेवा में आए समस्त कार्मिकों के लिए पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल की जाए। तेलंगाना, पंजाब, दिल्ली व उड़ीसा सरकार के आदेश की भांति ऊर्जा निगमों के समस्त संविदा कर्मियों को नियमित किया जाए। इसके अलावा अन्य मांगों को लेकर कर्मचारी धरने पर डटे रहे।
विज्ञापन
एक्सईएन शादाब अहमद ने बताया कि कर्मचारियों की मांगों लेकर काफी दिनों से आंदोलन किया जा रहा है। शासन की ओर से अभी तक कोई संतोषजनक जबाव नहीं मिल रहा है। उत्तर प्रदेश विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष के निर्देश पर मंगलवार से अनिश्वितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू हो गया है। इस दौरान राजेश कुमार, हरिस्वरूप, ललित कुमार, आलोक कुमार, राजीव दुबे, रतनेश कुमार, अनुराग, प्रदीप कुमार आदि रहे।