फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Emergency, OPD functioning stalled

इमरजेंसी, ओपीडी में ठप रहा कामकाज

Sun, 04 Sep 2016 12:30 AM IST
अमर उजाला कन्नौज
अमर उजाला कन्नौज Updated Sun, 04 Sep 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
Emergency, OPD functioning stalled
मेडिकल कालेज के ओपीडी गेट पर धरना देकर प्रदर्शन करती स्टाफ नर्स - फोटो : अमर उजाला

 तिर्वा। राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर राजकीय मेडिकल कालेज में स्टाफ नर्सों की शुरू हुई अनिश्चितकालीन हड़ताल शनिवार को दूसरे दिन भी जारी रही। राजकीय नर्सेज संघ ने शनिवार को एकजुटता दिखाते हुए सभी विभागों में कामकाज ठप्प कर दिया। इमरजेंसी, गाइनी वार्ड में भी आज किसी स्टाफ नर्स ने काम नहीं किया। इससे आने वाले मरीजों, भर्ती होने वाले मरीजों व तीमारदारों को दिक्कत हुई। नर्सेज संघ ने ओपीडी गेट पर पूरे दिन धरना देकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए वादाखिलाफी का आरोप लगाया।

विज्ञापन


राजकीय नर्सेज संघ की प्रांतीय अध्यक्ष कुसुम मौर्या, प्रांतीय महामंत्री अशोक गिरि के नेतृत्व में सुबह दस बजे से धरना शुरू हुआ। धरने को संबोधित करते हुए प्रांतीय अध्यक्ष ने कहा कि नर्सेज संघ ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री के समक्ष अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर ज्ञापन दिया था। स्वास्थ्य मंत्री ने उनकी सभी मांगों को पूरा कराने का आश्वासन भी दिया था। इसके बावजूद भी केंद्र सरकार ने वादाखिलाफी कर उनकी मांगे स्वीकृत नहीं की है।
विज्ञापन


मजबूरन नर्सेज संघ को हड़ताल करनी पड़ रही है। धरने में प्रतिभा पांडेय, अर्चना पांडेय, बीना, कृष्णावती चौधरी, अनीता, आभा, सुनीता, उर्मिला, गीता यादव, सीमा राय, मीना राय, मनोज डी नायक, युवा प्रकाश, शैल विनाश, अरविंद कुमार तिवारी, धीरज सिंह आदि मौजूद रहे। मेडिकल कालेज के सीएमएस डा. दिलीप सिंह ने बताया कि नर्सों की हड़ताल के कारण सेवाएं प्रभावित हुई हैं। आवश्यक सेवाओं में जूनियर डाक्टरों की तैनाती कर वैकल्पिक व्यवस्थाएं की गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed