{"_id":"65c1503777db1d0bc60f69f2","slug":"electricity-supply-faltered-power-cut-in-300-villages-kannauj-news-c-214-1-knj1003-109015-2024-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: लड़खड़ाई बिजली, 300 गांवों की बत्ती गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: लड़खड़ाई बिजली, 300 गांवों की बत्ती गुल
Tue, 06 Feb 2024 02:46 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Tue, 06 Feb 2024 02:46 AM IST
विज्ञापन
कन्नौज/गुरसहायगंज। बारिश से जिले की बिजली व्यवस्था लड़खड़ा गई है। मानपुर सब स्टेशन से जुड़े इलाकों में भी फॉल्ट हुआ। छिबरामऊ, गुरसहायगंज, तालग्राम, तिर्वा इलाकों में सबसे ज्यादा परेशानी सामने आई। अलग-अलग स्थानों पर फाल्ट होने से 300 से अधिक गांवों की बत्ती रविवार की रात से गुल है। बिजली कर्मचारी रातभर फाल्ट ढूंढने में लगे रहे। सुबह आपूर्ति बहाल हो सकी।
रविवार को हुई मामूली बारिश के बाद रात तीन बजे इनकमिंग मशीन खराब हो गई। इससे कस्बा सहित आसपास के करीब एक सैकड़ा से अधिक गांव की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। सुबह पानी के लिए उन्हें परेशानी उठानी पड़ी। बिजली कर्मी रातभर इनकमिंग मशीन की खराबी दूर करने में लगे रहे। सुबह करीब 11:00 बजे मशीन ठीक होने पर बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी। जेई विकास कुमार ने बताया कि मेन लाइन से 11 हजार की लाइन में बिजली आने के बाद इनकमिंग मशीन में फाॅल्ट हो गया जिसे ठीक कराया गया है।
-- -- -- -- -- -- --
तिर्वा में मेडिकल कॉलेज की बत्ती हुई गुल, 70 गांव की बिजली सप्लाई ध्वस्त
-मेडिकल काॅलेज प्रशासन ने करीब 70 हजार खर्च कर 15 घंटे चलवाया जनरेटर
-रविवार की रात में बारिश के दौरान 33 हजार मेनलाइन में हुआ था फाॅल्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
तिर्वा। बारिश के दौरान बिजली सप्लाई चरमरा गई। मेनलाइन में फॉल्ट आ जाने के कारण मेडिकल कॉलेज की सप्लाई ठप हो गई। तिर्वा कस्बा समेत करीब 70 गांव की बिजली व्यवस्था लड़खड़ा गई।करीब 24 घंटे से अधिक बिजली न आने से जीवन अस्त-व्यस्त हो गया।
विज्ञापन
रविवार की रात हुई बारिश के दौरान कन्नौज तिर्वा 33 हजार मेन लाइन में टीडियापुर गांव के पास तीन जगह फॉल्ट हो गया। मेनलाइन में फाॅल्ट आ जाने से बिजली व्यवस्था चरमरा गई। करीब 24 घंटे से अधिक बिजली गुल रहने से लोगों का जीवन अस्तव्यस्त हो गया। मेडिकल कॉलेज की भी बिजली सप्लाई बाधित हो गई। बिजली न होने पर मेडिकल प्रशासन ने जनरेटर चलवाकर बिजली सेवा शुरू कराई। सीएमएस डॉ. दिलीप सिंह ने बताया कि करीब 15 घंटे जनरेटर चलवाना पडा। एक घंटे में 50 लीटर डीजल का खर्च आता है। एसडीओ कुलदीप राजपूत ने बताया कि टीडियापुर गांव के पास मेनलाइन में तीन जगह फॉल्ट हो गया था। जिसे सही करा दिया गया है।
इनसेट
तिर्वा सीएचसी की मेटरनिटी विंग में अंधेरे में रहीं प्रसूताएं
तिर्वा। बिजली आपूर्ति ठप होने के बाद तिर्वा सीएचसी के मेटरनिटी विंग में प्रसूताएं अंधेरे में रहीं। यहां सीएचसी प्रशासन ने जनरेटर तक नहीं चलवाया गया।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
फाॅल्ट से छिबरामऊ के कई मोहल्लों में पसरा रहा अंधेरा
छिबरामऊ। रविवार की रात लगभग दस बजे के करीब तेज बरसात शुरू होते ही नगर पालिका रोड पर बिछी 11 हजार वोल्ट की लाइन में फाॅल्ट कर गई। उसके बाद तिवारियान, बजरिया, सराफान, दीक्षितान, बनवारी नगर समेत नगर पालिका रोड की बिजली गुल हो गई। पूरी रात इन मोहल्लों में अंधेरा पसरा रहा। सोमवार को सायं लगभग पांच बजे कर्मचारियों ने मशक्कत कर फाल्ट को दुरुस्त किया, तब कहीं बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी। बिजली न आने के कारण इन मोहल्लों के लोगों को पेयजल संकट से भी जूझना पड़ा।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --