फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Electricity running on annual setting, allegations of irregularities in bill

Kannauj News: सालाना सेटिंग पर दौड़ रही बिजली, बिल में गड़बड़झाला का आरोप

Tue, 05 May 2026 01:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
Electricity running on annual setting, allegations of irregularities in bill
तिर्वा। कस्बे में बिजली निगम की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। आरोप है कि विभागीय कर्मचारियों की मिलीभगत से बड़े उपभोक्ताओं और उद्योगों को सालाना सेटिंग के आधार पर अवैध रूप से बिजली सप्लाई की जा रही है, जिसके बदले मोटी रकम वसूली जा रही है। नाम न छापने की शर्त पर एक स्थानीय उपभोक्ता ने चौंकाने वाला खुलासा करते हुए बताया कि हाल ही में चार उपभोक्ताओं के मीटरों की अदला-बदली कर हजारों रुपये के बिल का गड़बड़झाला किया गया।
विज्ञापन



शिकायतकर्ता का आरोप है कि कस्बे से लेकर ग्रामीण इलाकों तक कई ऐसे कनेक्शन चल रहे हैं, जहां सामान्य घरेलू कनेक्शन के नाम पर जरूरत से ज्यादा बिजली दी जा रही है। इसके एवज में उपभोक्ताओं से सालाना 20 हजार रुपये या उससे अधिक की अवैध वसूली की जा रही है। इस पूरे मामले को लेकर शिकायतकर्ता ने उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड के अध्यक्ष को पत्र भेजकर उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। साथ ही दोषी कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। एसडीओ सतीश चंद्र ने बताया कि जल्द ही गोपनीय तरीके से छापा मारा जाएगा। सभी पंजीकृत उपभोक्ताओं के कनेक्शनों की जांच कराई जाएगी। जांच के दौरान किसी भी उपभोक्ता का बिल भुगतान से अधिक लोड आ रहा होगा तो कार्रवाई की जाएगी और संबंधित कर्मचारी की मिलीभगत होने पर कर्मचारी के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed