फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Electricity of 40 villages went off for five days

40 गांवों की बिजली पांच दिन से गुल

Tue, 13 Jul 2021 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jul 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Electricity of 40 villages went off for five days
छिबरामऊ (कन्नौज)। आंधी के चलते कसावा इलाके में टूटे बिजली के करीब 50 पोल अब तक ठीक नहीं हो पाए हैं। इससे करीब 40 गांवों की बिजली पांच दिन से गुल है। पेयजल संकट भी गहरा गया है। लोगों को मोबाइल चार्ज करने में दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन

शुक्रवार को कसावा में आंधी से कई गांवों में बिजली के पोल और पेड़ गिर गए थे। इन्हें महकमा अब तक ठीक नहीं कर सका। इससे इलाके के 40 गांवों में दिक्कत है। यहां बिजली न मिलने से लोगों को उमस से जूझना पड़ रहा है। निजी नलकूप ठप होने से धान की रोपाई भी नहीं हो पा रही है। इससे किसान परेशान हैं। घरेलू सबमर्सिबल बंद होने से लोगों को पेयजल के लिए भटकना पड़ रहा है।
विज्ञापन

वहीं ग्राम पंचायत पलिया बूंचपुर की प्रधान साधना दुबे ने करीब एक सैकड़ा ग्रामीणों के हस्ताक्षर से अधिशासी अभियंता रवींद्र कुमार को ज्ञापन दिया है। इसमें बताया कि 33केवी उपकेंद्र बहवलपुर से भाउलपुर तक हाईटेंशन लाइन गई है। इसे भाउलपुर पेट्रोल पंप से आगे पलिया तक जोड़ा जा सकता है। इसमें सात पोल का खर्च आएगा। इस लाइन के चालू होने से आसपास के गांवों को भी फायदा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन गांवों में छाया अंधेरा
नगला बल्देव, भारापुर, पश्चिमी मड़ैया, पूर्वी मड़ैया, कसावा, नगला तालपार, गागिन नगला, कठाहार, मेंदेपुर, भाउलपुर, पलिया बूंचपुर, तिगुड़िया, नगला खगू, मुड़िया, बिसमा, नगला दुर्गा, ककरैया, त्यौर, भीकमपुर सानी, खानपुर कसावा, छोटे नगला, बेहटा खास, परान नगला, नगला तिजू, भुइयन नगला सहित 40 गांवों में अंधेरा है।

क्या बोले जिम्मेदार
बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता रवींद्र कुमार ने बताया कि चार-पांच गांवों की आपूर्ति शुरू करा दी गई है। टूटे पोल सही कराए जा रहे हैं। दो से तीन दिन के अंदर सभी गांवों में आपूर्ति शुरू करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed