फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Electricity is not getting even for eight hours, crops are drying up, farmers upset

आठ घंटे भी नहीं मिल रही बिजली, सूख रहीं फसलें, किसान परेशान

Thu, 08 Jul 2021 12:07 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jul 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
Electricity is not getting even for eight hours, crops are drying up, farmers upset
तालग्राम(कन्नौज)। जरू रत भर की बिजली न मिलने से किसानों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। सोलह घंटे की बजाय लगातार आठ घंटे भी बिजली नहीं मिल रही है। इससे फसलों की सिंचाई नहीं हो पा रही है। फसलें सूखने से पैदावार प्रभावित होने की आशंका है।
विज्ञापन

इन दिनों तपिश हो रही है। बादल घिरने के बाद बिना बरसे निकल जाते हैं। कटौती से आठ घंटे भी बिजली नहीं मिल पा रही है। लो- वोल्टेज की समस्या भी है। इससे ट्यूबवेल नहीं चल रहे। मक्का, बाजरा की फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। पलेवा न होने से मक्का, धान, उड़द, मूंग, अरहर की बुआई ठप है। इससे खेत खाली रहने की आशंका है।
विज्ञापन

किसानों के मुताबिक अधिकारियों से शिकायत के बावजूद आपूर्ति मेें सुधार नहीं हो रहा है। इससे किसानों का गुस्सा बढ़ रहा है। किसानों का कहना है कि जल्द व्यवस्था ठीक न हुई तो धरना-प्रदर्शन के लिए मजबूर होना पड़ेगा। वहीं एसडीओ अनुभव श्रीवास्तव का कहना है कि इलाके के बिजली उपकेंद्रों पर अधिक लोड के बावजूद भरपूर आपूर्ति दी जा रही है। कटौती नहीं हो रही है। फाल्ट होने पर तुरंत दुरुस्त कराया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed