फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Electric workers tied black band protest

बिजली कर्मियों ने काली पट्टी बांध किया विरोध प्रदर्शन

Sat, 01 Jun 2019 12:06 AM IST
kannauj Published by: प्रतीक दुबे Updated Sat, 01 Jun 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
Electric workers tied black band protest
नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन करते विद्युतकर्मी। - फोटो : amarujala
 चेकिंग के दौरान अवर अभियंता के साथ की गई मारपीट का मामला अब तूल पकड़ने लगा है। शुक्रवार को विद्युत विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही हमलावरों को चिह्नित कर गिरफ्तार करने की मांग की। आरोपियों को गिरफ्तार न करने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन



उत्तर प्रदेश बिजली कर्मचारी संघ के खंड अध्यक्ष अरविंद कुमार श्रीवास्तव व उपखंड अध्यक्ष उपदेश कुमार शाक्य, संरक्षक अंजनी कुमार त्रिपाठी समेत विद्युत विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों ने चेकिंग के दौरान अवर अभियंता अंबिका प्रसाद पांडेय के साथ की गई हाथापाई की घटना की निंदा की। विरोध स्वरूप काली पट्टी बांधकर कार्य किया गया। दोपहर बाद बिजलीघर पर अधिकारियों व कर्मचारियों ने नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही चेतावनी दी कि यदि पुलिस ने जेई के साथ हाथापाई करने वाले युवकों को चिह्नित कर गिरफ्तार न किया तो आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान एसडीओ रोहित कनौजिया, ब्रजेश शाक्य  शिव सिंह यादव, अवनीश कुमार यादव, आशीष, अंकित यादव, प्रशांत, संदीप, श्याम थापा, अनिल पाल, करन सिंह, फैज मोहम्मद, राजेश कुमार, आदेश, कुलदीप, पंकज श्रीवास्तव, गोविंद, दिलीप, पवित्र, विजय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed