फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Elections in UP: Dabangs threaten women head, said if Akhilesh government comes, they will dig houses and build a pond

यूपी में चुनाव: दबंगों ने महिला प्रधान को दी धमकी, बोले अखिलेश सरकार आई तो घर खुदवाकर तालाब बनवा देंगे

Mon, 17 Jan 2022 07:49 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 17 Jan 2022 07:49 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद तरह तरह की खबरें सामने आ रही हैं। इन सब के बीच कन्नौज के छिबरामऊ विधानसभा क्षेत्र का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें दबंग अखिलेश यादव की सरकार आने पर महिला प्रधान का घर खुदवाकर तलाब बनाने की धमकी दे रहे हैं।

विज्ञापन
Elections in UP: Dabangs threaten women head, said if Akhilesh government comes, they will dig houses and build a pond
महिला प्रधान को घर पर धमकाने पहुंचे दबंग - फोटो : amar ujala

विस्तार

कन्नौज में छिबरामऊ के कल्यानपुर गांव की महिला प्रधान के घर पहुंचकर पूर्व प्रधान के भतीजे ने रविवार देर रात जमकर गालीगलौज की। युवक ने अखिलेश की सरकार आने पर पूर्व प्रधान के घर को खुदवाकर तालाब बनवाने की धमकी दी। यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन


पुलिस ने युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। क्षेत्र के ग्राम कल्यानपुर की प्रधान प्रतिभा मिश्रा ने बताया कि रविवार की रात लगभग दस बजे के करीब पूर्व प्रधान का भतीजा मंटू यादव उनके घर आया और जमकर गालीगलौज की। मंटू ने अखिलेश सरकार बनने पर उसके घर को खुदवाकर तालाब बनाने की धमकी दी।
विज्ञापन


मौके पर मौजूद लोगों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। ग्राम प्रधान ने इसकी शिकायत पुलिस अधिकारियों से की। इस पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची लेकिन युवक उनके हत्थे नहीं चढ़ा। प्रधान ने आरोप लगाया कि 16 दिसंबर को पंचायत घर की जमीन की पैमाइश के दौरान भी पूर्व प्रधान के भाई ने उनके साथ गालीगलौज कर जान से मारने की धमकी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी रिपोर्ट उन्होंने कोतवाली में दर्ज कराई थी, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। अब उनको जान का खतरा बना हुआ है। देर रात प्रधान प्रतिनिधि नीतेश कुमार ने कोतवाली में आरोपी युवक के खिलाफ मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाल जय प्रकाश शर्मा ने बताया कि युवक की तलाश कराई जा रही है। 16 दिसंबर की घटना में आरोपी पर शांतिभंग की कार्रवाई की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed