फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   electicity,kannauj,kannauj news,up news,internet fail

एक मुश्त समाधान योजना: नेटवर्क व बिजली कटौती ने अंतिम दिन डाला खलल

Fri, 15 Jul 2022 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jul 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
electicity,kannauj,kannauj news,up news,internet fail
छिबरामऊ। बिजली विभाग की एक मुश्त समाधान योजना के अंतिम तिथि नेटवर्क समस्या व बिजली कटौती ने खलल डाल दिया। समस्या के चलते कई उपभोक्ताओं योजना के लाभ से वंचित रह गए। हालांकि अधिकारी व कर्मचारियों ने देर रात तक काम निपटाया, लेकिन इसके बाद भी कई उपभोक्ता लौट गए।
विज्ञापन

शासन ने एक मुश्त समाधान योजना में पंजीकरण कराने के लिए 15 जुलाई को अंतिम दिन निर्धारित किया था। शुक्रवार की सुबह से बिजली विभाग का नेटवर्क (बेवसाइट) ओवरलोड के चलते ध्वस्त हो गया। कर्मचारी नेटवर्क सुचारु करने का इंतजार करते रहे। इस बीच बिजलीघर में अंतिम दिन भीड़ उमड़ पड़ी। दोपहर बाद जब नेटवर्क ने कुछ गति पकड़ी तो कंट्रोल रूम से कटौती शुरू हो गई। पूरे दिन कार्य में बाधा बनी रही। योजना का लाभ लेने के पहुंचे कई लोग कई घंटों इंतजार करने के बाद घर लौट गए।
विज्ञापन

एसडीओ अरविंद जायसवाल ने बताया कि समस्या के कारण व्यवधान जरूर हुआ, लेकिन देर रात तक परिसर में मौजूद उपभोक्ताओं का पंजीकरण कराने के साथ ही बिल जमा कराया गया। अंतिम दिन लगभग शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों से लगभग 26 लाख रुपये से अधिक का राजस्व जमा किया गया। एक्सईएन रवींद्र सिंह ने बताया कि साइट बंद होने के कारण कई किसान लौट गए। योजना के बढ़ने का आदेश आता है तो इन लोगों को सबसे पहले लाभ दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed