{"_id":"651c5f4c67927218f603bde4","slug":"elderly-woman-dies-after-being-hit-by-train-kannauj-news-c-214-1-knj1003-3659-2023-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: ट्रेन की चपेट में आकर बुजुर्ग महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: ट्रेन की चपेट में आकर बुजुर्ग महिला की मौत
Wed, 04 Oct 2023 12:07 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Wed, 04 Oct 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
जलालाबाद। नाती को स्कूल से लंच देकर लौट रही बुजुर्ग महिला रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आ गई। इस हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। रेलवे पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। हालांकि परिजनों के अनुरोध पर जीआरपी ने पंचनामा भरकर शव परिजनों को सौंप दिया
गुरसहायगंज कोतवाली के जसोदा निवासी राम चंद्र राठौर की 75 वर्षीय पत्नी जमुना देवी मंगलवार की सुबह नाती को स्कूल से खाना दे कर घर जा रही थीं। रेलवे क्रासिंग पार करते समय वह कानपुर की ओर से उदयपुर-कामाख्या एक्सप्रेस को नहीं देख सकीं। ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इसकी सूचना ट्रेन के गार्ड ने जसोदा स्टेशन मास्टर को दी। स्टेशन मास्टर ने इसकी सूचना जीआरपी को दी। उसके बाद परिजनों को पता चला। जीआरपी के सब इंस्पेक्टर प्रेम पाल सुधाकर ने जमुना देवी के पत्रकार पुत्र मनोज राठौर की तहरीर पर शव को पंचनामा भरकर वापस परिजनों को सौंप दिया। हादसे से परिवार में गम का माहौल है। मंगलवार को ही दोपहर बाद गंगा स्थित कुसुमखोर घाट पर शव का अंतिम संस्कार कर दिया गय।