{"_id":"58e13ffd4f1c1b4c3e5b44da","slug":"elderly-death-threats-kill-kin","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिजनों को मारने की धमकी से वृद्ध की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिजनों को मारने की धमकी से वृद्ध की मौत
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
Updated Sun, 02 Apr 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
मृतक
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के ग्राम कुशलपुर में परिजनों को मारने की धमकी में वृद्ध की मौत हो गई। शादी के बाद चौथी की विदाई में घर आई युवती प्रेमी के साथ नगदी-जेवर लेकर चली गई थी। कई बार थाने के चक्कर काटने के बाद भी जब पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की और आरोपी युवक ने फोन पर कई बार परिवार को नष्ट कर करने की धमकी दी। इसी सदमे में वृद्ध ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
क्षेत्र के ग्राम कुशलपुर निवासी बाजीलाल यादव (70) की रविवार दोपहर एक बजे के करीब हार्टअटैक से मौत हो गई। पुत्र जय सिंह ने बताया कि लड़की की शादी छह मार्च को की थी। दस मार्च को वह चौथी की विदा कराकर ससुराल से घर ले आए। अगले दिन 11 मार्च को वह आदेश पुत्र बदन सिंह व रजनेश पुत्र मान सिंह के साथ नगदी-जेवर लेकर चली गई। काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चला। 12 मार्च को उन्होंने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवा दिया। उसने बताया कि इस घटना से सबसे गहरा सदमा उनके पिता बाजीलाल को लगा था। वह रोजाना थाने की चौखट पर दस्तक देते थे और पुलिस से युवती को खोजने की गुहार लगाते थे।
विज्ञापन
शनिवार को भी वह थाने आए थे, लेकिन थानाध्यक्ष से उनकी मुलाकात नहीं हुई थी। इस पर वह मायूस होकर घर चले गए और गुमशुम रहने लगे। शाम को उन्होंने खाना भी नहीं खाया। रविवार दोपहर अचानक उनकी तबियत बिगड़ गई। वह अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे, तब तक उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
अंतिम सांस तक वह युवती को देखने की गुहार लगा रहे थे। जय सिंह के मुताबिक दो दिन पहले आरोपी आदेश ने फोन पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी थी। इसकी शिकायत भी उन्होंने थाने में की थी। पुलिस ने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की।
जानकारी पाकर थानाध्यक्ष सुरेश कुमार गांव पहुंचे और परिजनों से घटना के बारे में जानकारी ली। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि जय सिंह की शिकायत पर आरोपी के मोबाइल नंबर को सर्विलांस पर लगाया गया है। पुलिस लगातार युवती व उसके प्रेमी की तलाश में जुटी हुई है। आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।