फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   eksapresave par taayar phatane se kaar palatee, saat sant ghaayal

एक्सप्रेसवे पर टायर फटने से कार पलटी, सात संत घायल

Tue, 27 Oct 2020 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
eksapresave par taayar phatane se kaar palatee, saat sant ghaayal
मेडिकल कालेज में घायल संतों का हालचाल लेने पहुंचे डीएम राकेश कुमार मिश्र और एसपी अमरेंद्र प्रसा? - फोटो : KANNAUJ
तालग्राम(कन्नौज)। एक्सप्रेसवे पर राजस्थान से शहर के महादेवी घाट पर गंगा स्नान करने आ रहे संतों की कार टायर फटने से डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। हादसे में सात संत घायल हो गए। पुलिस और यूपीडा ने मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। यहां से दो की हालत नाजुक देखकर कानपुर रेफर कर दिया गया। डीएम और एसपी ने घायल संतों से हादसे की जानकारी की।
विज्ञापन

औरैया के बेला बकेवर बंसई आश्रम के स्वामी भोले(35) अपने साथी अजमेर जिले के युवा हिंदू वाहिनी के संगठन मंत्री स्वामी नंद किशोर (55), जिला महासचिव स्वामी वरदानी महाराज(70), ज्ञानी महाराज (65) के साथ कुछ दिन पहले राजस्थान के अजमेर किशनगढ़ माता आश्रम घूमने गए थे। वहां से जिला सचिव स्वामी चमन सिंह (40), स्वामी श्याम किशोर(45), स्वामी रामू(35) के साथ कन्नौज के महादेवी घाट गंगा स्नान करने आ रहे थे। सोमवार सुबह सात बजे आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर थाना तालग्राम के अमोलर अंडर पास पर कार टायर फट गया। कार बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। हादसे में सभी साधु-संत घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने राजकीय मेडिकल कालेज तिर्वा में भर्ती कराया। घायल बाबा श्याम किशोर और स्वामी भोले को कानपुर रेफर कर दिया गया। कार को टोल प्लाजा निकवा कट पर खड़ा करा दिया गया है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान, मौके पर पहुंचे अफसर
संतों के एक्सप्रेसवे पर घायल होने के मामले को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया है। उन्होंने तत्काल संतों के बेहतर उपचार के निर्देश दिए। इस पर डीएम राकेश कुमार मिश्र और एसपी अमरेंद्र प्रसाद मेडिकल कालेज पहुंचे। सभी घायल संतों के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी की। इसके बाद अधिकारी घटनास्थल पर भी गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed