फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   ek saptaah mein shuroo ho jaega kaalee nadee pul par aavaagaman

एक सप्ताह में शुरू हो जाएगा काली नदी पुल पर आवागमन

Sun, 28 Feb 2021 12:10 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 28 Feb 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
ek saptaah mein shuroo ho jaega kaalee nadee pul par aavaagaman
जैक को प्रेशर मशीन से लिफ्ट करते कर्मचारी को दिशा-निर्देश देते पीडब्ल्यूडी के एई गंगाराम राजपूत - फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ(कन्नौज)। छिबरामऊ से फर्रुखाबाद को जोड़ने वाली सड़क पर बने काली नदी के पुल को सही कराने का काम शुरू हो गया है। पुल के नीचे जैक लगाकर प्रेशर मशीन से लिफ्ट किया जा रहा है। पीडब्ल्यूडी के अफसरों का मानना है कि एक सप्ताह के अंदर पुल के नीचे खिसकी बेयरिंग व ज्वाइंट को सही कराकर आवागमन शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

शनिवार को लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता गंगाराम राजपूत, जेई मनोज कुमार काली नदी पुल पर पहुंचे। यहां कार्य की प्रगति देखी। काली नदी के पुल की खिसकी हुई बेयरिंग को सही कराने का ठेका लखनऊ की निजी कंपनी को करीब नौ लाख रुपये में दिया गया है। कंपनी के कर्मचारियों ने पुल के नीचे जैक लगाकर प्रेशर मशीन से लिफ्ट किया। बेयरिंग तक पहुंचने के लिए कर्मचारियों ने रस्सी व लकड़ी का झूला बनाया है।
विज्ञापन

तीन फरवरी को काली नदी के पुल की बेयरिंग खिसकने के कारण इस पर दोनों तरफ दीवार उठाकर चार पहिया वाहनों का आवागमन बंद करा दिया गया था। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता आदित्य कुमार ने बताया कि पुल की बेयरिंग को सही कराने के साथ ही ज्वाइंट को भी ठीक कराया जाएगा। इससे कि किसी भी तरह की दिक्कत न हो। एक सप्ताह के अंदर पुल को ठीक कराकर आवागमन शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सवारियों के पुल तक आने की ही व्यवस्था
चार फरवरी से रजीपुर से आने वाली बसें काली नदी के पुल पर सवारियों को उतार देती हैं। इसके बाद पुल से नगर तक आने के लिए सवारियों को टैक्सी, टेंपो व अन्य साधनों का प्रयोग करना पड़ रहा है। फर्रुखाबाद जाने व उधर से आने वाली सवारियों से पचास रुपये किराया लिया जा रहा है। एक बस सवारियों को पुल के एक तरफ छोड़ती है तो दूसरी बस पैदल पुल पार करने के बाद सवारियों को दूसरी तरफ ले जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed