फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   ek maah gujara, abhee tak nahin mile dron kaimare

एक माह गुजरा, अभी तक नहीं मिले ड्रोन कैमरे

Fri, 02 Oct 2020 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
ek maah gujara, abhee tak nahin mile dron kaimare
छिबरामऊ(कन्नौज)। स्वामित्व योजना के तहत ग्रामीण संपत्ति का रिकार्ड बनाया जा रहा है। इस योजना को शुरू हुए एक माह से ज्यादा समय हो गया है। अभी तक तहसील को ड्रोन कैमरे उपलब्ध नहीं कराए गए। इससे काम की प्रगति धीमी है।
विज्ञापन

स्वामित्व योजना को पूरा करने के लिए राजस्व विभाग, पंचायत विभाग और पुलिस विभाग को लगाया गया है। तहसीलदार अभिमन्यु कुमार ने बताया कि श्रेणी छह की आबादी वाली जमीनों का भौतिक सत्यापन किया जा रहा है। सर्वे में सरकारी हैंडपंप, नाली, खड़ंजा, श्मसान, इलेक्ट्रिक पोल और रास्तोें को अलग-अलग चिह्नित किया जाएगा। विवादित संपत्ति के न्यायालय में विचाराधीन मामलों को अलग रखा जाएगा। यह प्रपत्र पांच में दर्ज किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि अभी तक ड्रोन कैमरे नहीं मिले हैं। इनके मिलते ही गांव की वीडियो और फोटोग्राफी होगी। चिह्नित संपत्तियों पर चूना डलवाया जाएगा। विवादित संपत्ति पर चूना की दोहरी रेखा खींची जाएगी। स्वामित्व योजना का रिकार्ड बनने के बाद गांव के लोगों को अपने मकानों पर बैंकों से ऋण सुविधा मिल सके गी। उन्होंने बताया कि लेखपालों ने मौके पर सत्यापन कर ऑनलाइन फीडिंग का काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

अयूबपुर और इस्माइलपुर में एक-एक, भौंसियापुर में 321 का हुआ सत्यापन
स्वामित्व योजना के कार्य की गति धीमी है। तहसील क्षेत्र के 70 गांवों में काम शुरू हो चुका है। कई गांवों में सत्यापन कार्य दहाई के अंक को भी पार नहीं कर सका है। इनमें रामपुर निगोह, कल्यानपुर, खरौली, अयूबपुर, इस्माइलपुर हैं। भौंसियापुर में सबसे ज्यादा 321 का सत्यापन हो चुका है। सुजातनगर, रायपुर, जगतपुर, भीखमपुर सानी, हमीरपुर, झूसी नागर, रजलामऊ, महोना, परीक्षितपुर, नरुइया, लाड़पुर, तेरारब्बू, नेपालपुर, फिरोजपुर, किशनपुर, आसफपुर पट्टी, गदौरा, किर्राना, देवीपुर, दिलावरपुर, हुसेपुर, हजरतपुर में सत्यापन कार्य एक सैकड़ा से अधिक का आंकड़ा पार कर चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed