फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Earth will be adorned with 38,69,217 plants

Kannauj News: 38,69,217 पौधों से होगा धरती का श्रंगार

Sat, 23 May 2026 11:31 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
Earth will be adorned with 38,69,217 plants
कन्नौज। वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए जिले में पौधारोपण का लक्ष्य तय हो गया है। इस साल कुल 38,69,217 पौधे लगाने का विशाल लक्ष्य रखा गया है। इसमें वन विभाग 20 लाख और अन्य विभाग 18,69,217 पौधे लगाएंगे।
विज्ञापन

यह अभियान पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के लिए चलाया जा रहा है। पौधे सरकारी जमीनों, सड़कों के किनारे, शिक्षण संस्थानों और ग्राम पंचायतों में लगाए जाएंगे। वन विभाग ने इस महाभियान को सफल बनाने की पूरी तैयारी कर ली है। विभिन्न सरकारी नर्सरियों में लाखों पौधे तैयार किए जा रहे हैं। मानसून की पहली बारिश के साथ ही रोपण कार्य में तेजी आएगी। विकास, शिक्षा, पंचायती राज और राजस्व जैसे अन्य विभागों को भी जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस बार पौधों की सुरक्षा और उन्हें जीवित रखने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। रोपे जाने वाले पौधों में फलदार, छायादार और औषधीय प्रजातियां शामिल हैं। जिला वनाधिकारी हेमंत सेठ ने बताया कि हर पौधे की जियो-टैगिंग से निगरानी होगी।
विज्ञापन

पौधारोपण में नीम, पीपल, पाकर, जामुन, महुआ और सहजन जैसे पौधे शामिल हैं। ये पौधे पर्यावरण को शुद्ध करने में सहायक होंगे। भविष्य में ये स्थानीय निवासियों के लिए आर्थिक रूप से भी मददगार साबित होंगे। आम जनता और स्वयंसेवी संस्थाओं को भी अभियान से जोड़ा जा रहा है। लोग परिजनों की स्मृति में पौधे लगाकर योगदान दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस साल पौधारोपण का लक्ष्य पिछले तीन सालों में सबसे कम है। विभाग के आंकड़ों से पर्यावरण प्रेमी हैरान हैं। जमीन की कमी और पुराने पौधों के संरक्षण को प्राथमिकता देने के कारण लक्ष्य घटाया गया है। वर्ष 2023 में कुल 41,54,120, वर्ष 2024 में 39,69,159 और वर्ष 2025 में 39,00,600 पौधे लगाए गए थे।
---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed