फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Earn more than 5 billion pounds for 8500 farmers

8500 किसानों के पांच अरब के भुगतान का मांगा ब्योरा

Sun, 23 Apr 2017 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज Updated Sun, 23 Apr 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
Earn more than 5 billion pounds for 8500 farmers
आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे की जांच शुरू हो गई है। इसके लिए सब रजिस्टार व तहसीलदारों को लगाया गया। अधिसूचना जारी होने से एक वर्ष पहले, बाद के गाटा संख्या में हुए बदलाव, भूमि को अकृषक की श्रेणी में लाने के मामले की जांच की जाएगी। जिन किसानों की यह भूमि थी, उनसे औने-पौने दामों में जमीन खरीद ली गई हो। जिला प्रशासन ने करीब 8500 किसानों को पांच अरब के भुगतान का ब्योरा मांगा है।  

विज्ञापन


ज्ञात हो कि कन्नौज जिले से 72 किलोमीटर की परिधि में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे निकला है। इस प्रोजेक्ट में जमीन देने वाले किसानों को सर्किल रेट से चार गुना अधिक मुआवजा प्रदेश सरकार की ओर से दिया गया था। तमाम ऐसे किसान ऐसे हैं जिनकी इस प्रोजेक्ट में पूरी जमीन चली गई। प्रशासन के आंकड़े पर यदि नजर दौड़ाए तो कन्नौज जिले में लगभग साढ़े आठ हजार किसानों की जमीन का एक्सप्रेस वे के लिए अधिग्रहण हुआ था। किसानों से साढ़े सात सौ हेक्टेयर जमीन ली गई। जिसका सरकार ने लगभग पांच अरब रुपये का भुगतान सरकार के पक्ष में बैनामा कराकर उनके खातों में किया।
विज्ञापन


कोट
सरकार से जारी निर्देशों के बाद ब्योरा जुटाना शुरू कर दिया गया है। प्रारंभिक जांच में  अधिसूचना जारी होने के एक वर्ष पहले व बाद में किसी खास व्यक्ति को ओर से खरीदी गई जमीन का ब्यौरा खंगाला जा रहा है। देखा जाएगा कि खरीदी गई भूमि को अकृषक घोषित कराकर आबादी रेट का भुगतान तो नहीं लिया गया है। अन्य तमाम बिंदुओं पर जांच कराई जा रही है। तीनों तहसीलों के सब रजिस्टार व तहसीलदार को जांच में लगाया गया है। आगे शासन से जो भी निर्देश मिलेंगे उसके आधार पर जांच होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- संतोष कुमार वैश्य (एडीएम, कन्नौज)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed