फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   E-rickshaw driver killed in collision with pickup

Kannauj News: पिकअप की टक्कर से ई-रिक्शा चालक की मौत

Thu, 27 Apr 2023 11:19 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Thu, 27 Apr 2023 11:19 PM IST
विज्ञापन
E-rickshaw driver killed in collision with pickup
मानीमऊ। सवारी छोड़ कर घर जा रहे ई-रिक्शा चालक को तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर मार दिया। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। वहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने पिकअप को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

यह हादसा गुरुवार की देर शाम जीटी रोड पर हुआ। बताया जा रहा है कि मानीमऊ क्षेत्र के नेरा गांव निवासी संजीव कटियार ई-रिक्शा चलाता था। रोजाना की तरह वह गुरुवार की देर शाम सवारी छोड़कर वापस जा रहा था। रास्ते में जीटी रोड से गुजरते समय मानीमऊ कोल्ड स्टोरेज के सामने तेज रफ्तार पिकअप ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। इस हादसे में ई-रिक्शा क्षतिग्रस्त हो गया। संजीव को गहरी चोट आई। हादसे की जानकारी मिलते ही चौकी प्रभारी अमित पोरवार वहां पहुंचे और उसे नाजुक हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हालत नाजुक देेखकर डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज तिर्वा रिफर कर दिया। वहां पर इलाज के दौरान संजीव की मौत हो गई। इससे उसके परिवार में कोहराम मच गया। परिवार में संजीव की पत्नी और दो बच्चे 11 वर्षीय बेटा शिवा और 10 वर्ष की बेटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed