फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   durust kie jaenge bijalee lainon ke kraas, garmee mein haadason par ankush lagaane ke lie esadeeo ne uthaaya kadam

दुरुस्त किए जाएंगे बिजली लाइनों के क्रास, गर्मी में हादसों पर अंकुश लगाने के लिए एसडीओ ने उठाया कदम

Fri, 26 Feb 2021 11:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Feb 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
durust kie jaenge bijalee lainon ke kraas, garmee mein haadason par ankush lagaane ke lie esadeeo ne uthaaya kadam
हाईटेंशन के नीचे निकली एलटी लाइन। - फोटो : KANNAUJ
तालग्राम(कन्नौज)। बिजली विभाग ने गर्मी के मौसम में होने वाले हादसों पर अंकुश लगाने के लिए कवायद शुरू की है। अब जल्द लाइनों के क्रास दुरुस्त किए जाएंगे।
विज्ञापन

तालग्राम, ताहपुर, अमोलर बिजली उपकेंद्रों से निकलीं हाईटेंशन और एलटी लाइन कई जगह एक-दूसरे को क्रास करती हैं। गर्मी के मौसम में तेज हवाओं के झोकों से तार अक्सर आपस में टकरा जाते हैं। स्पार्किंग से तार टूट जाते। तार टूटकर गिरने से करंट की चपेट में आकर कई लोगों की जान जा चुकी है। फसलों में आग लगने से किसानों को तगड़ा नुकसान हो चुका है। वहीं फाल्ट से उपभोक्ताओं को निर्धारित शेड्यूल के मुताबिक बिजली नहीं मिल पाती है। इससे एसडीओ तालग्राम ने गर्मी शुरू होने से पहले क्रास दुरुस्त कराने की पहल की है। अब हाईटेंशन लाइन के नीचे क्रास की जगह सपोर्टिंग तार लगाया जाएगा। इससे कि तार टूटने से यह दूसरी लाइन पर न पहुंचें।
विज्ञापन

एसडीओ अनुभव श्रीवास्तव ने बताया कि गर्मी में आग लगने की घटनाएं तारों की स्पार्किंग और आपस में टकराने से होती हैं। इन्हें रोकने के लिए क्रास दुरुस्त कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed